आपसी विवाद में CRPF जवान ने की साथियों पर फायरिंग, 4 की मौत, 3 घायल

img

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से एक बुरी खबर आ रही है। यहां सीआरपीएफ कैंप के एक जवान ने अपने ही साथियों पर फायरिंग करके चार को मौत के घाट उतार दिया। मराईगुडा पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित 50 बटालियन कैंप की है। सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स पर हुई इस फायरिंग में 3 जवान गंभीर रूप से जख्मी भी हो गए।

CRPF

घायल जवानों को उपचार के लिए भद्राचलम अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि जिस जवान ने गोली चलाई वो रात में ड्यूटी पर तैनात था। हालांकि अभी ये पता नहीं चल पाया है कि उसने यह क्यों किया लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि आपसी विवाद की वजह से घटना को अंजाम दिया गया। आरोपी जवान रितेश रंजन को अरेस्ट कर लिया गया है। सीआरपीएफ के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

घटना की पुष्टि करते हुए सुकमा पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि घायल जवानों को अभी तेलंगाना के भद्राचलम में इलाज के लिए भेजा गया है। इस घटना में मारे गए जवानों में दो बिहार और एक पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। बिहार के जवानों नाम धांजी और राजमणि बताया जा रहा है जबकि पश्चिम बंगाल के जवान का नाम राजीब मंडल बताया जा रहा है। वहीं चौथे जवान का नाम धर्मेंद्र था, लेकिन वह कहां का रहने वाला था यह पता नहीं चल सकता है। घायल जवानों के नाम धर्मेंद्र कुमार सिंह, धर्मात्मा कुमार और मालया रंजन महाराणा बताए गए हैं।

Related News