अबकी बार आईपीएल में दस टीमें होंगी। इस बार कोहली RCB के कप्तान के रुप में नहीं नजर आएंगे। ऐसे में टीम के फैंस अब ये सोच रह हैं कि आखिर टीम का नया कप्तान कौन बनेगा। तो वहीं दो ऐसे दिग्गज क्रिकेटर जो बैंगलोरु का नेतृत्व कर सकते हैं। आईये जानते हैं उस खिलाड़ी के बारे में।
बैंगलोरु के युवा क्रिकेटर देवदत्त पडिक्कल भी कप्तानी की दौड़ में बने हुए हैं। भले ही बैंगलोरु ने उन्हें रिटेन नहीं किया, मगर बैंगलोरु फिर भी इस बल्लेबाज को फिर से हासिल कर सकती है। बैंगलोरु के ओपनर बैट्समैन रहते देवदत्त पडिक्कल का रिकॉर्ड बहुत शानदार रहा है। देवदत्त तूफानी बल्लेबाजी में माहिर हैं।
हरफनौला क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल को साल 2021 में बैंगलोरु में शामिल किया गया था, ताकि उनके जैसे खतरनाक बल्लेबाज होने से टीम को मजबूती मिले। मैक्सवेल बल्लेबाजी के साथ साथ कप्तानी के लिए भी जाने जाते क्योंकि उन्होंने वो पहले पंजाब की कप्तानी कर चुके हैं। मैक्सवेल को RCB का कप्तान बनाया जा सकता है।