इसी बस में हुई थी निर्भया के साथ हैवानियत, 7 साल बाद सामने आई बस की ऐसी तस्वीरें, भीतर का नजारा देखकर कांप जाएगी रूह

img

नई दिल्ली॥ निर्भया कांड एक बार फिर चर्चा का विषय बना हुआ है। 16 दिसंबर, 2012 को देश की कैपिटल दिल्ली में निर्भया के साथ ऐसी हैवानियत हुई जिसने सबके होश उड़ा दिए। दुष्कर्म के चारों दोषियों को अब फांसी़ देने की बातें सामने आ रही है। फांसी की जोरों पर हैं। कहा तो यहां तक जा रहा है कि फांसी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है और जल्लाद को भी खबर दे दी गई है। लेकिन, आज जानकर हैरानी होगी जिस बस में निर्भया के साथ हैवानियत हुई थी उसकी हालत काफी बुरी है।

दरअसल, निर्भया के साथ जिस बस में बर्बरता हुई वह किसी दिनेश़ यादव नाम के युवक की थी। वह बस दिनेश को कभी वापस तो नहीं मिली, लेकिन उस रात के बाद बस भी सड़कों पर नहीं चली। आज 7 वर्ष बाद उस बस को देखने पर ऐसा लगता है मानो आज भी वह उसी हालत में है जैसे उस दिन था। किसी कूड़े करकट की तरह पड़ी बस के भीतर लगे ओडोमीटर में 2,26,784 KM तक की यात्रा नजर आ रही है। इसके अंतिम अंक उसी दौरान के हैं जब बस निरंतर चल रही होगी।

निर्भया के बयान के अनुसार, जिन सीटों पर उसके साथ इतने विभत्स वारदात को अंजाम दिया गया उन्हें देखकर तो किसी की भी रूह कांप जाए। पीछे से दूसरी नंबर सीट आज भी आधे बिस्त़र वाली स्थिति में पड़ी हुई है। ये सीट निर्भया के उस बयान की पुष्टि करती है जिसमें उसने पुलिस को बताया था कि एक ओर उसके दोस्त को पी़टा जा रहा था, वहीं उसे बस की पीछे वाली सीट पर ले जाकर द़रिंदे उसे नोच रहे थे। सीट पर लगे गद्दे या तो हटा लिए गए हैं या उन्हें कीड़े खा गए हैं। अब बस की किसी खिड़़की में शीशा भी नहीं है। करीबन 18 महीने पहले तक इसे साकेत कोर्ट परिसर में पार्क कर सुरक्षित रखा गया था।

जानकारी के लिए बता दें कि पुलिस ने इसे बड़े ही खूफिया तरीके से सुरक्षित रखने की योजना बनाई। पुलिस ने खूफिया तरीके से इस बस को त्या़गराज स्टेडियम के बाहर खड़ी बहुत सी बसों के बीच ले जाकर खड़ा कर दिया था ताकि किसी को भी शक न हो। इतना ही नहीं सुरक्षा के मद्देनजर सादे कपड़ों में सुरक्षाकर्मी भी तैनात कर दिए गए थे। आज बस की हालत बहुत दयनीय हो गई है।

पढि़ए-हैदराबाद गैंगरेप केस में अब आया पिता का बयान, किया ऐसा खुलासा कि सुनकर निकल पड़ेंगे आंसू

 

Related News