यूपी के इस जिले में भरभरा कर नदी में गिरा 2 किमी लंबा पुल, जानें कितने साल है पुराना

img

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले का सबसे लंबा (2 किलोमीटर) ओवरब्रिज अचानक भरभराकर धराशाई हो गया। ये घटना तड़के तीन बजे के आसपास हुई। गनीमत यह रही कि काफी सुबह होने की वजह से पुल पर कोई वाहन नहीं था जिससे को हताहत नहीं हुआ। यह पुल कीरब 11 साल पहले बनाया गया था।

accident

इस पुल के गिरने से शाहजहांपुर से कलान तहसील से मुख्यालय का सीधा संपर्क कट गया है। यह दो किलोमाटर लंबा पुल शाहजहांपुर-बदायूं मार्ग पर बनाया गया था। थाना जलालाबाद के कोला पुल पर हुई इस दुर्घटना के बाद तमाम अधिकारी मौके पर पहंच गए हैं। यह पुल रामगंगा और बहगुल रिवर पर बना हुआ है।

घटना के समय पुल का एक बड़ा हिस्सा नदी में गिर गया है। दो दिन पहले ही दुर्घटना वाले स्थान पर एक ट्रक रेलिंग तोड़कर नदी पर बने इसी पुल पर लटक गया था। गौरतलब है कि करीब एक महीने पहले नागपुर के कलमना स्थित भरत चौक के निकट भी एक निर्माणाधीन पुल गिर गया था। यह पुल एचबी टाउन के कलमना तक बनाया जा रहा था और इसे नेशनल अथॉरिटी ऑफ इंडिया बना रही थी।

Related News