Maharashtra के इस गांव में 60 वर्षों से चली आ रही है एक गांव, एक गणपति की परंपरा

img

इस समय देशभर में गणेश पर्व  की धूम है।  लोग घरों और पंडालों में भगवान गणेश की मूर्तियां स्थापित  कर उनका पूजन अर्चन कर रहे हैं। इधर महाराष्ट्र (Maharashtra) का अगरोली गांव में दशकों पहले ‘एक गांव एक गणपति’ की परंपरा आरंभ की गई थी। अब इसी परंपरा का अनुसरण  राज्य के सातारा, सांगली, सोलापुर और पुणे के ग्रामीण इलाकों में भी किया जा रहा है। बता दें कि अगरोली अब नवी मुंबई क्षेत्र में आता है।स्थानीय लोगों की मानें तो यहां साल 1961 में कम्युनिष्ट नेता भाऊ सखाराम पाटील ने गणेश उत्सव के दौरान ‘एक गांव, एक गणपति’ परंपरा अपनाने का प्रस्ताव लोगों के सामने रखा था।

कॉमरेड पाटील ने  इलाके में  महामारी के प्रकोप के बाद प्रस्तुत किये गये अपने प्रस्ताव में कहा था कि प्रत्येक परिवार को भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करने की आवश्यकता नहीं है। पूरे गांव में भगवान गणेश की एक ही मूर्ति होनी चाहिए।  ऐसा करने से खर्च भी कम आएगा और भगवान की सेवा भी अच्छे से हो पायेगी। दरअसल, अगरोली गांव के लोगों के जीवनयापन का मुख्य स्रोत मछली पकड़ना, नमक उत्पादन और धान उगाना है। (Maharashtra)

कर्ज  फंस जाते थे लोग

गांव के सार्वजनिक गणेश मंडल के न्यासी दिलीप वैद्य  बताते हैं कि  इस  गांव  के लोग गरीब थे,  फिर भी बहुत से  परिवार पर्व मनाने के लिए पैसे उधार लेते थे जिससे  वे कर्ज के जाल में फंस जाते थे। हालांकि  शुरुआत में लोगों को भाऊ सखाराम पाटील यह प्रस्ताव पसंद नहीं आया था। उन्हें ऐसा लगा था कि परंपरा तोड़ने से देवी देवता उनसे नाराज हो जायेंगे लेकिन बाद में लोग धीरे-धीरे इसके लिए राजी  हो गये और गांव में एक ही गणेश प्रतिमा स्थापित कर 11 दिन तक गणेशोत्सव मनाया जाने लगा। (Maharashtra)

राज्य का पहला गांव

भाऊ पाटील के पोते भूषण पाटील कहते हैं कि यह पहला गांव था, जहां ‘एक गांव, एक गणपति’ के विचार को अमल में लाया गया। ये  परंपरा इस गांव  में पिछले 60 से अधिक वर्षों से जारी है। उन्होंने कहा कि इस परंपरा की वजह से गांव में भाइचारे की भावना बढ़ी है। विशेष पुलिस महानिरीक्षक (कोल्हापुर रेंज) मनोज लोहिया बताते हैं कि  ‘एक गांव, एक गणपति’ परंपरा अब पश्चिमी महाराष्ट्र (Maharashtra)में भी लोकप्रिय है, खासतौर पर सातारा, सांगली, सोलापुर और पुणे के ग्रामीण इलाकों में।

Pitru Paksha 2022: इस डेट को है सर्वपितृ अमावस्या, जानें क्या करना चाहिए और क्या नहीं

Beauty Tips: आंखों के आसपास की त्वचा की चमक बरकरार रखने के लिए लगाएं इन फलों के मास्क

Related News