त्रिपुरा में इस पार्टी की सांसद की कार पर हुआ हमला, बाल-बाल बचीं, भाजपा पर लगाया आरोप

img

त्रिपुरा में तृणमूल कांग्रेस की सांसद सुष्मिता देव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके बाद सियासी गलियारों में हलचल मच गई है, आपको बता दें कि सांसद सुष्मिता देव की कार पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला किया है। इस दौरान TMC का चुनावी कैंपेन देख रहे एक प्राइवेट फर्म के कुछ कर्मचारियों को चोटें आई हैं।

आपको बता दें कि त्रिपुरा में TMC का कामकाज देख रही सुष्मिता देव ने हमले के पीछे भाजपा पर आरोप लगाया है। वहीँ जिस वक्त हमला हुआ, सांसदसुष्मिता देव इंडियन पॉलिटिकल ऐक्शन कमिटी (आईपैक) के कर्मचारियों के साथ थीं। आपको बता दें कि हमले में सांसद बाल-बाल बच गईं। TMC त्रिपुरा ने पूरी घटना का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर शेयर किया है।

आपको बता दें कि वीडियो में एक नीली एसयूवी दिख रही है जिसमें TMC का लोगो और छत पर लाउडस्पीकर लगे हैं। वहीँ इस मामले में TMC ने ट्वीट किया, ‘त्रिपुरा के लोग इस बर्बर हमले का मुंहतोड़ जवाब देंगे। पुलिस को मूकदर्शक बने रहना छोड़ना चाहिए। कानून-व्यवस्था का यह पतन अस्वीकार्य है। हम न्याय की मांग करते हैं।’

Related News