UP- लॉकडाउन में काफिले के साथ चार्ज लेने निकले थे पुलिस अफसर, हो गए सस्पेंड

img

उत्तर प्रदेश॥ उ0प्र0 के अंबेडकरनगर में एक पुलिस अधिकारी को लॉकडाउन में काफिले के साथ विदाई समारोह करना भारी पड़ गया। अम्बेडकरनगर के बसखारी के थानाध्यक्ष रहे मनोज सिंह को अब सस्पेंड कर दिया गया है। मनोज सिंह का हाल ही में बैसखारी से जैतपुर में ट्रांसफर हुआ था, इस दौरान लॉकडाउन के बीच ही बड़े काफिले के साथ उनका विदाई समारोह मनाया गया।

कोविड-19 महामारी में उड़ी लॉकडाउन की धज्जियां पर अब जिले के एसपी ने संज्ञान लिया है। इसके बाद हाल ही में जैतपुर के थानाध्यक्ष बने मनोज सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। बता दें कि एक मशहूर न्यूज़़ चैनल ने गुरुवार सुबह ही इस मामले पर खबर को दिखाया था, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ा और पुलिस को एक्शन लेना पड़ा।

पढि़ए-कांग्रेस छोड़ इस बड़ी पार्टी में शामिल हो सकते हैं नवजोत सिंह सिद्धू, जानिए उस राजनीतिक दल का नाम

Related News