कोरोना को लेकर यूपी से आई खुशखबरी, राज्य में पहली बार हुआ ऐसा

img

प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या अब घटकर 26,652 हो गई है। ये कोरोना के 17 सितम्बर को आए अभी तक के उच्चतम स्तर से 41,583 कम है। बीते चौबीस घंटे में संक्रमण के 1,814 नये मामले सामने आए हैं। इसी दौरान 2,450 मरीज उपचारित होकर डिस्चार्ज हुए हैं। इस समय प्रदेश में कोरोना मरीजों की मृत्यु दर यानि केस फैटिलिटी रेट (सीएफआर) 1.46 प्रतिशत है। बता दें कि रिकवरी रेट ऐसा पहली बार हुआ।

अब तक कुल 4.38 लाख मरीज इलाज के बाद हुए स्वस्थ

अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को बताया कि इसके साथ ही राज्य में अब तक कुल 4,38,521 मरीज इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। मरीजों के तेजी से ठीक होने की वजह से रिकवरी दर अब 92.89 प्रतिशत हो गई है। वहीं संक्रमण के बाद अब तक कुल 6,902 मरीजों की मौत हुई है। बीते चौबीस घंटे में 21 लोगों ने दम तोड़ा है। एक समय था जब संक्रमण के बाद 100 से ज्यादा मौतें हो रही थीं। लेकिन, अब मौतों की संख्या में भी गिरावट दर्ज की गई है।

अब तक कुल 1.41 करोड़ कोरोना नमूनों की हुई जांच

अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,12,650 सैम्पल की जांच की गयी। वहीं प्रदेश में अब तक कुल 1,41,38,340 सैम्पल की जांच की गयी है। वहीं रविवार को 6,380 पूल के जरिए प्रति पूल पांच-पांच नमूनों की जांच की गई,जिसमें से 406 पूल पॉजिटिव आए।

11,798 मरीज होम आइसोलेशन में करा रहे इलाज

उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में होम आइसोलेशन में 11,798 मरीज हैं। बीते चौबीस घंटे में 1,398 संक्रमित मरीजों ने होम आइसोलेशन का विकल्प चुना। वहीं 2,344 मरीज निजी अस्पतालों व शेष राज्य सरकार की एल-1, एल-2 व एल-3 की व्यवस्था के तहत सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं। अब तक 2,65,688 मरीजों ने होम आइसोलेशन की सुविधा का विकल्प लिया है, जिनमें से 2,53,890 मरीजों के इलाज का समय पूरा होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज घोषित कर दिया गया है।

Related News