Hair Care Tips: महंगे प्रोडक्ट्स भी फेल! बाल धोने का ये सीक्रेट बदल देगा आपके बालों की तकदीर

Hair Care Tips: महंगे प्रोडक्ट्स भी फेल! बाल धोने का ये सीक्रेट बदल देगा आपके बालों की तकदीर

आइए जानते हैं वो आसान इटालियन स्टेप्स, जिन्हें अपनाकर आप अपने बालों को पहले से कहीं ज्यादा खूबसूरत और चमकदार बना सकते हैं।

सिर्फ शैम्पू लगाना काफी नहीं, स्कैल्प की गहरी सफाई है जरूरी

इटालियन हेयर एक्सपर्ट्स का मानना है कि भागदौड़ भरी जिंदगी में जल्दी-जल्दी सिर पर शैम्पू थोपकर पानी से धो लेना सबसे बड़ी गलती है। अगर आपके सिर की त्वचा यानी स्कैल्प गहराई से साफ नहीं होगी, तो बालों की जड़ें कमजोर होने लगेंगी और उनका नेचुरल ग्लो पूरी तरह खत्म हो जाएगा। इसी सोच को ध्यान में रखते हुए एक्सपर्ट वेलेंटीना ने बालों को धोने और उनकी सेहत सुधारने के लिए चार बेहद आसान लेकिन बेहद असरदार स्टेप्स (Hair Wash Steps) शेयर किए हैं, जो आपके हेयर वॉश रूटीन को पूरी तरह बदल देंगे।

स्टेप 1: पूरे सिर पर बराबर मात्रा में शैम्पू का इस्तेमाल करें

ज्यादातर लोगों की यह आदत होती है कि वे हथेली पर शैम्पू लेते हैं और उसे सीधे सिर के ऊपरी हिस्से (Crown Area) पर थपथपा लेते हैं। एक्सपर्ट के अनुसार यह तरीका बिल्कुल गलत है। सही तरीका यह है कि शैम्पू आपके पूरे सिर पर बराबर मात्रा में पहुंचना चाहिए। इसके लिए शैम्पू को थोड़ा-थोड़ा लेकर सिर के आगे के हिस्से, बीच में, दोनों कानों के ऊपर (साइड्स) और गर्दन के ठीक ऊपर यानी पीछे वाले हिस्से पर उंगलियों की मदद से लगाएं। ऐसा करने से सिर के हर हिस्से की गंदगी एक समान रूप से साफ हो पाती है।

स्टेप 2: नाखूनों को कहें ना, उंगलियों के पोरों से करें हल्की मालिश

अक्सर लोग सिर की खुजली या गंदगी साफ करने के चक्कर में बाल धोते समय नाखूनों से स्कैल्प को रगड़ने लगते हैं। ऐसा करने से सिर की त्वचा छिल सकती है और इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इसकी जगह हमेशा अपनी उंगलियों के पोरों (Fingertips) का इस्तेमाल करें। उंगलियों के पोरों से हल्के हाथों से गोल-गोल (Circular Motion) घुमाते हुए स्कैल्प की मालिश करें। इससे सिर की त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन (खून का बहाव) बेहतर होता है, जिससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है और आपको मानसिक तनाव से भी बड़ी राहत मिलती है।

स्टेप 3: बालों में है ज्यादा तेल और धूल? तो अपनाएं 'डबल वॉश' फॉर्मूला

अगर आपने बालों में भारी ऑयलिंग की है, या आप प्रदूषण और धूल-मिट्टी के बीच से होकर आए हैं, तो केवल एक बार शैम्पू करने से स्कैल्प पूरी तरह साफ नहीं होता। ऐसी स्थिति में आपको 'डबल वॉश' तकनीक अपनानी चाहिए। पहली बार में थोड़ा ज्यादा शैम्पू लेकर बालों की ऊपरी गंदगी और तेल को साफ करें। इसके बाद दूसरी बार में बहुत ही कम मात्रा में शैम्पू लें और उससे दोबारा सिर को धोएं। यह दूसरी लेयर आपके स्कैल्प के पोर्स को गहराई से साफ करके उन्हें सांस लेने में मदद करती है।

स्टेप 4: बाल धोने में बिल्कुल जल्दबाजी ना करें

आजकल की व्यस्त लाइफस्टाइल में लोग शैम्पू लगाते ही तुरंत पानी डाल लेते हैं। एक्सपर्ट वेलेंटीना वेत्रुग्नो के अनुसार, शैम्पू को स्कैल्प पर अपना काम करने के लिए थोड़ा समय देना चाहिए। कुछ मिनटों तक आराम से सिर की मसाज और सफाई करें। इसके बाद सबसे जरूरी काम यह है कि बालों को साफ और नॉर्मल पानी से इतनी अच्छी तरह धोएं कि शैम्पू या झाग का एक भी कतरा आपके बालों या स्कैल्प पर बचा ना रहे। अगर शैम्पू बालों में रह गया, तो यह डैंड्रफ और हेयर फॉल का कारण बन सकता है। इन छोटे लेकिन महत्वपूर्ण इटालियन बदलावों को अपनाकर आप भी पा सकते हैं मनचाहे खूबसूरत और लहराते बाल।

Latest Posts