कहीं आपकी सुबह की चाय में केमिकल का रंग तो नहीं, एक मिनट में ऐसे पहचानें असली और नकली का फर्क

कहीं आपकी सुबह की चाय में केमिकल का रंग तो नहीं, एक मिनट में ऐसे पहचानें असली और नकली का फर्क

चाय बनाते समय अक्सर लोग सोचते हैं कि पानी में डालते ही जो चायपत्ती तुरंत गहरा रंग दे दे, वह सबसे अच्छी है। लेकिन यह आपकी सबसे बड़ी गलतफहमी हो सकती है। मिलावटी चायपत्ती पानी में जाते ही असामान्य रूप से तेजी से रंग छोड़ती है। आईये जानें कैसे करें असली और नकली चाय की पहचान।

1. टिश्यू पेपर से करें झटपट जांच

इसके लिए एक गीला टिश्यू पेपर लें और उस पर थोड़ी सी चायपत्ती रखकर हल्के हाथों से रगड़ें। अगर टिश्यू पेपर पर लाल या गहरे भूरे रंग के धब्बे नजर आने लगें, तो समझ जाएं कि चायपत्ती में मिलावटी केमिकल कलर का इस्तेमाल हुआ है। शुद्ध चायपत्ती रगड़ने पर इतनी जल्दी रंग नहीं छोड़ती।

2. नींबू के रस का जादुई नुस्खा

एक कांच की कटोरी में थोड़ा सा शुद्ध नींबू का रस निकालें। अब इसमें एक चम्मच चायपत्ती डालकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें। अगर चायपत्ती असली होगी, तो नींबू के रस का रंग हल्का पीला या हरा सा होने लगेगा। वहीं, अगर चायपत्ती नकली हुई तो नींबू का रस गहरा लाल या नारंगी रंग में बदल जाएगा।

3. गर्म पानी का सटीक टेस्ट

एक कांच के गिलास में गुनगुना या गर्म पानी लें और उसमें थोड़ी सी चायपत्ती डालें। अगर पानी में गिरते ही पत्ती तुरंत गहरा लाल रंग छोड़ने लगे, तो वह पूरी तरह नकली है। असली चायपत्ती पानी में धीरे-धीरे अपना प्राकृतिक रंग छोड़ती है और उसका रंग हल्का काला या गहरा भूरा दिखता है। इसके अलावा, नकली चायपत्ती पानी में भीगने के बाद बारीक भूसे की तरह दिखने लगती है।

Latest Posts