हाईजैक की कोशिश नाकाम, जानें कैसे भारतीय नौसेना ने अदन की खाड़ी में समुद्री लुटेरों को खदेड़ा

हाईजैक की कोशिश नाकाम, जानें कैसे भारतीय नौसेना ने अदन की खाड़ी में समुद्री लुटेरों को खदेड़ा

भारतीय नौसेना ने एक बार फिर समुद्री इलाके में अपनी ताकत का लोहा मनवाया है और जहाज को अगवा करने की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। कल रात, अदन की खाड़ी में भारतीय युद्धपोत INS त्रिकंद ने समझदारी और फुर्ती दिखाते हुए समुद्री लुटेरों के चंगुल से एक कार्गो जहाज को सुरक्षित बचा लिया।

लुटेरों ने जिस जहाज को निशाना बनाया था, उसका नाम MV गोल्डन आर्सेनल है। इस मर्चेंट शिप पर भारत के लिए ज़रूरी सामान लदा हुआ था। खास बात यह है कि जहाज के क्रू में एक भारतीय नागरिक भी शामिल था।

क्रू मेंबर्स ने सेफ रूम में शरण ली

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले के दौरान जहाज के क्रू ने सावधानी बरती। जैसे ही लुटेरों ने जहाज पर कब्ज़ा करने की कोशिश की, सभी क्रू मेंबर्स एक सेफ रूम में चले गए। उन्होंने तुरंत रेडियो कम्युनिकेशन के ज़रिए भारतीय नौसेना को हमले की जानकारी दी और मदद मांगी।

भारतीय नौसेना के आते ही लुटेरे भाग गए

मदद की कॉल मिलने पर, पास ही तैनात भारतीय युद्धपोत INS त्रिकंद तुरंत घटना स्थल पर पहुंचा। भारतीय युद्धपोत को आते देख और नौसेना के दखल के डर से लुटेरे भाग गए।

लुटेरों के भागने के बाद, भारतीय नौसेना के बहादुर मार्कोस कमांडो जहाज पर चढ़े। उन्होंने जहाज की अच्छी तरह तलाशी ली ताकि यह पक्का किया जा सके कि जहाज पर कोई खतरा या लुटेरा तो नहीं बचा है।

Latest Posts