भारत को सौंपा जाएगा फरार हीरा कारोबारी चोकसी, डोमेनिका तैयार

img

नई दिल्‍ली। एंटीगुआ से रहस्यमय ढंग से फरार पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले के मास्‍टरमाइंड नीरव मोदी का मामा और भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत को सौंपने के लिए डोमिनिका तैयार हो गया है। फरारी के बाद चोकसी डोमिनिका पहुंचा था, जहां उसे पकड़ लिया गया। इंटरपोल ने चोकसी के खिलाफ ‘यलो नोटिस’ जारी किया था। मेहुल चोकसी भारत में 13,500 करोड़ रुपये के पीएनबी घोटाले का सह आरोपी है।

Choksy issue

भारत आने का रास्ता अब साफ

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी बोट से डोमिनिका पहुंचा था। चोकसी फिलहाल पुलिस हिरासत में है और उसे एंटीगा की रॉयल पुलिस फोर्स को सौंपने की कवायद चल रही है। एंटीगुआ के प्रधानमंत्री के मुताबिक मेहुल चोकसी को भारत को सौंप दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एंटीगा ने चोकसी को वापस नहीं लेने का फैसला किया है, जबकि डोमिनिका उसे भारत को सौंपने को राजी है। इस तरह चोकसी के भारत आने का रास्ता अब साफ हो गया है।

2018 के पहले हफ्ते में भारत से फरार हो गया था मेहुल चोकसी

उल्‍लेखनीय है कि भगोड़ा मेहुल चोकसी और उसके भांजे नीरव मोदी ने पंजाब नेशनल बैंक से कथित तौर पर 13 हजार,500 करोड़ रुपये की जालसाजी की। नीरव मोदी फिलहाल लंदन की एक जेल में है। वहीं, चोकसी निवेश के जरिए 2017 में एंटीगुआ और बारबुडा की नागरिकता हासिल कर जनवरी, 2018 के पहले हफ्ते में भारत से फरार होकर वहां चला गया था। मेहुल चोकसी और नीरव मोदी दोनों सीबीआई और ईडी जांच का सामना कर रहे हैं।

Related News