सावधान हुआ हिंदुस्तान: चीन-पाकिस्तान तैयार कर रहे ये खतरनाक हथियार, कई देशों को कर सकते हैं बर्बाद

img

बीजिंग॥ चीन की वुहान लैब पाकिस्तान के साथ मिलकर बीते 5 वर्षों से भयावह जैविक हथियारों पर प्रयोग कर रही है। चीन और पाकिस्तान अपने इकोनॉमिक कॉरिडोर और सड़क निर्माण के नाम पर विश्व की आंखों में धूल झोंक रहे हैं। ये दोनों देश एक साथ मिलकर बायो वेपन (जैविक हथियार) बनाने में लगे हुए हैं। इस बात का खुलासा एक ऑस्ट्रेलियाई वेबसाइट द क्लाक्सोन ने किया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चीन तथा पाक आर्मी ने बीते महीने चुपके से तीन साल की डील की है। इस डील के तहत वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में संभावित जैविक हथियारों को विकसित करने का समझौता भी शामिल है। इसके साथ ही ये खुलासा भी हुआ है कि वुहान स्थित लैब पाकिस्तान के साथ वर्ष 2015 से ही जानलेवा बैक्टीरिया-वायरस पर प्रयोग कर रही है।

वुहान तथा पाक के साइंटिस्टों ने अब तक 5 शोध किए है। इन स्टडीज को साइंटिफिक पेपर्स में भी प्रकाशित कराया गया है। सभी स्टडीज में zoonotic pathogens यानी पशुजन्यरोग की खोज और लक्षण के बारे में चर्चा की गई है। zoonotic pathogens की वजह से ऐसी संक्रामक बीमारियां होती हैं जो जानवरों से मनुष्यों में फैलती हैं। जैसे अभी कोविड-19 महामारी फैली हुई है।

बता दें कि ये खबर जैसी ही विश्व के सामने आई ठीक वैसे ही भारत अलर्ट मोड पर आ गया है। रिपोर्ट में लिखा है कि इन पांचों स्टडीज में कई घातक और संक्रामक बीमारियों के जीनोम सिक्वेंसिंग के बारे में भी लिखा है। ये बीमारियां हैं- वेस्ट नाइल वायरस (West Nile Virus), मर्स कोविड-19, चिकनगुनिया वायरस आदि हैं।

 

Related News