गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका की मदद करेगा भारत, भेजेगा इतने हजार टन डीजल

img

नई दिल्ली। पड़ोसी देश श्रीलंका वर्तमान समय में अपने सबसे खराब आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। इस बीच श्रीलंका की मदद के लिए भारत आगे आ गया है और उसने पड़ोसी देश की एक डीजल खेप की तत्काल आपूर्ति की मांग को मान लिया है। अब भारत, श्रीलंका को 40,000 टन ईंधन भेजेगा।

Sri Lanka diesel

बता दें कि श्रीलंका में इन दिनों ईंधन की दरें रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं जबकि आपूर्ति घट रही है। यहां हालात काफी गंभीर हो गए हैं कि सरकार को व्यवस्थित वितरण सुनिश्चित करने के लिए इस सप्ताह की शुरुआत में ईंधन स्टेशनों पर सैनिकों की तैनाती का आदेश देना पड़ा।

एक रिपोर्ट में बताया गया है कि सरकारी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) श्रीलंका को 40,000 टन डीजल की खेप भेज सकता है। यह ईंधन भारत द्वारा सात मासिक शिपमेंट के पेट्रोलियम उत्पादों की खरीद के लिए क्रेडिट लाइन के तहत भेजा जा रहा है। इस फैसले पर पिछले महीने ही सहमति बनी थी।

गौरतलब है कि इस समय दुनिया भर के तमाम देश रूस-यूक्रेन के बीच चल रही जंग के बावजूद बढ़ अस्थिर तेल की कीमत और आपूर्ति की स्थिति से जूझ रहे हैं। वहीं श्रीलंका में स्थिति काफी खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। बता दें कि श्रीलंका में स्थानीय मुद्रा के मूल्य में भी जबरदस्त गिरावट आई है और आयात लागत आसमान छूने लगी है। पेट्रोल-डीजल के अलावा जरूरी चीजों के दाम कई गुना बढ़ गए हैं। खाना पकाने के तेल और दूध उत्पाद पहले से कहीं ज्यादा महंगे हो गए हैं।

Related News