प्लेन में सो रही महिला के साथ भारतीय शख्स ने कर दी ऐसी हरकत, अंधेरे का फायदा उठाकर…

img

झारखंड ।। मुंबई से मैचेस्टर की फ्लाइट में एक हिंदुस्तानी यात्री द्वारा एक महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। ये मामला फरवरी महीने का है। उसे अब जेल की सजा हुई है। एक हिंदुस्तानी पर्यटक जिसने फरवरी में मुंबई से मैनचेस्टर की उड़ान के दौरान एक महिला का यौन उत्पीड़न किया था और उसे लैंडिंग पर अरेस्ट किया गया था।

पंजाब के होशियारपुर का हरदीप सिंह 6 महीने के यूके टूरिस्ट वीजा पर था, जब उसने 20 साल की महिला के साथ उसके बगल में बैठकर मारपीट की। इस दौरान महिला खुद को मुक्त करने में सफल रही और चालक दल को सूचित किया, जिसने मैनचेस्टर पुलिस को अलर्ट किया।

पढ़िए- बाप-बेटी का रिश्ता हुआ शर्मसार, किशोरी को बनाता रहा हवस का शिकार, हुई प्रेग्नेंट

सजा की अवधि पूरी होने के बाद हरदीप सिंह (36) को वापस भारत भेजा जाएगा। उसे मैनचेस्टर में मिंशुल स्ट्रीट क्राउन कोर्ट ने गुरुवार को 12 महीने की कैद की सजा सुनाई। ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने बताया कि उड़ान के शुरू से ही सिंह का व्यवहार अभद्र था। ये देखने के बाद कि महिला के साथ कोई नहीं है, सिंह ने उसकी जगह का अतिक्रमण किया, उसे परेशान किया और अनचाहे रूप से उसे छूने की कोशिश की।

हालांकि, महिला उससे बातचीत नहीं करना चाहती। उन्होंने कहा कि महिला और आसपास के यात्रियों के सोने तक इंतजार के बाद सिंह ने महिला पर यौन हमला किया। उसने महिला रास्ता बाधित किया। इस घटना के बाद डरी युवती ने किसी तरह उसे धक्का दिया और भागकर वहां से निकली और लोगों को बताया।

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News