भारतीय नौसेना ​ने एंटी-शिप मिसाइल ​से नष्ट किया जहाज ​

img
नई दिल्ली। ​​भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को बंगाल की खाड़ी में ​​गाइडेड एंटी-शिप मिसाइल (एएसएचएम) का परीक्षण कार्वेट, आईएनएस कोरा​ ​से ​किया। इस मिसाइल ने सटीकता के साथ अधिकतम सीमा पर सफलतापूर्वक निशाना साधा।​ ​
मिसाइल ने लक्षित जहाज को​​ गंभीर रूप से ​​क्षतिग्रस्त ​करने के साथ ही जला दिया। नौसेना ​ने सफल परीक्षण साबित करने के लिए तस्वी​रें जारी करके क्षतिग्रस्त हुए जहाज को आग की लपटों ​के बीच दिखाया​​​​

​ 23 अक्टूबर को​ ​​ मिसाइल ​​लॉन्च की ​थी

नौसेना प्रवक्ता के अनुसार ​इस गाइडेड एंटी-शिप मिसाइल (एएसएचएम)​ का पिछला परीक्षण अरब सागर में ​​किया गया था​​​ भारतीय नौसेना ने​ 23 अक्टूबर को​ ​अपने मिसाइल कोर्वेट ​आईएनएस प्रबल ​से एंटी-शिप मिसाइल लॉन्च की ​थी​ नौसेना ने एक वीडियो ​भी ​साझा किया​ था, जिसमें अधिकतम सीमा पर घातक सटीकता और लक्ष्य जहाज को डुबाना था।
मिसाइल ने अरब सागर ​में अपने पुराने जहाज ​को अपनी अधिकतम सीमा पर घातक सटीकता के साथ मारा।​ ​भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय नौसेना ​की मिसाइल ​ने दोनों बार ​अधिकतम दूरी पर घातक सटीकता के साथ​ लक्षित जहाज ​पर सटीक निशाना साधा​​ 
Related News