नई दिल्ली॥ कोविड-19 संकट में इंडियन रेलवे एक के बाद एक नए कीर्तिमान रच रहा है। अब ट्रेन के इंजन को दौड़ाने के मामले में इंडियन रेलवे ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इंडियन रेलवे ने बैटरी से चलने वाला इंजन तैयार किया है और इसका सफल परीक्षण भी किया है।
यानी कुछ ही दिनों में अब पटरियों पर बैटरी से चलने वाली ट्रेनें दौड़ती हुईं नजर आ सकती हैं। इंडियन रेलवे के मुताबिक, इस इंजन को बिजली और डीजल की खपत बचाने हेतु बनाया गया है। भारतीय रेलवे ने सूचना देते हुए बताया है कि पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर मंडल में बैटरी से चलने वाले डबल मोड शंटिंग लोको ‘नवदूत’ बनाया गया है, जिसका ट्रायल सफल रहा है।
बैटरी से चलने वाला ये लोको, ईंधन की बचत के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। केन्दीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट करते हुए कहा कि, ‘बैटरी से संचालित होने वाला यह लोको एक उज्ज्वल भविष्य का संकेत है, जो डीजल के साथ विदेशी मुद्रा की बचत और पर्यावरण संरक्षण में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
Óñ░ÓÑçÓñ▓ÓñÁÓÑç ÓñòÓÑç Óñ£Óñ¼Óñ▓Óñ¬ÓÑüÓñ░ Óñ«ÓñéÓñíÓñ▓ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ¼ÓÑêÓñƒÓñ░ÓÑÇ Óñ©ÓÑç ÓñÜÓñ▓Óñ¿ÓÑç ÓñÁÓñ¥Óñ▓ÓÑç ÓñíÓÑìÓñ»ÓÑéÓñ▓ Óñ«ÓÑïÓñí ÓñÂÓñéÓñƒÓñ┐ÓñéÓñù Óñ▓ÓÑïÓñòÓÑï 'Óñ¿ÓñÁÓñªÓÑéÓññ' ÓñòÓñ¥ Óñ¿Óñ┐Óñ░ÓÑìÓñ«Óñ¥Óñú ÓñòÓñ┐Óñ»Óñ¥ ÓñùÓñ»Óñ¥, Óñ£Óñ┐Óñ©ÓñòÓñ¥ Óñ¬Óñ░ÓÑÇÓñòÓÑìÓñÀÓñú Óñ©Óñ½Óñ▓ Óñ░Óñ╣Óñ¥ÓÑñ
Óñ¼ÓÑêÓñƒÓñ░ÓÑÇ Óñ©ÓÑç ÓñæÓñ¬Óñ░ÓÑçÓñƒ Óñ╣ÓÑïÓñ¿ÓÑç ÓñÁÓñ¥Óñ▓Óñ¥ Óñ»Óñ╣ Óñ▓ÓÑïÓñòÓÑï ÓñÅÓñò ÓñëÓñ£ÓÑìÓñ£ÓÑìÓñÁÓñ▓ Óñ¡ÓñÁÓñ┐ÓñÀÓÑìÓñ» ÓñòÓñ¥ Óñ©ÓñéÓñòÓÑçÓññ Óñ╣ÓÑê, Óñ£ÓÑï ÓñíÓÑÇÓñ£Óñ▓ ÓñòÓÑç Óñ©Óñ¥ÓñÑ ÓñÁÓñ┐ÓñªÓÑçÓñÂÓÑÇ Óñ«ÓÑüÓñªÓÑìÓñ░Óñ¥ ÓñòÓÑÇ Óñ¼ÓñÜÓññ, ÓñöÓñ░ Óñ¬Óñ░ÓÑìÓñ»Óñ¥ÓñÁÓñ░Óñú Óñ©ÓñéÓñ░ÓñòÓÑìÓñÀÓñú Óñ«ÓÑçÓñé ÓñÅÓñò Óñ¼ÓñíÓñ╝Óñ¥ ÓñòÓñªÓñ« Óñ╣ÓÑïÓñùÓñ¥ÓÑñ pic.twitter.com/9uw3qF0WrW
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) July 7, 2020
आपको बता दें कि हाल ही में रेलवे ने सोलर पावर की बिजली से ट्रेन चलाने की बात कही है। रेलवे ने इसकी तैयारियां भी पूरी कर ली है। एपमी राज्य के बीना में रेलवे ने इसके लिए सोलर पावर प्लांट भी स्थापित कर दिया है। इससे 1.7 मेगा वॉट की बिजली पैदा होगी और सीधे ट्रेनों के ओवर हेड तक पहुंचेगी। रेलवे का दावा है कि भारत ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश है।