अफ्रीका के इस मैदान में हर बार अलग कप्तान के साथ उतरी है भारतीय टीम, 6 मैचों में यहां 6 कप्तान बदले

img

टीम इंडिया व साउथ अफ्रीका के मध्य तीन मुकाबलों की टेस्ट श्रंखला का दूसरा मैच जोहान्सबर्ग में खेला जा रहा है। टॉस से ठीक पहले विराट को प्लेइंग XI से बाहर करने के बाद लोकेश राहुल टीम की अगुवाई कर रहे हैं। वह जोहान्सबर्ग की कप्तानी करने वाले छठे इंडियन क्रिकेटर हैं। चौंकाने वाली बात ये है कि यहां हुए हर मुकाबले में भारतीय दल को एक अलग कप्तान मिला है। विराट कोहली कमर दर्द के चलते टेस्ट से बाहर हो गए हैं।

team india

जोहान्सबर्ग के 6 टेस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम को मिले 6 कप्तान

इंडिया ने जोहान्सबर्ग के द वांडरर्स स्टेडियम में अब तक 6 टेस्ट मुकाबले खेले हैं। हर बार भारत की कप्तानी अलग-अलग कंधों पर होती थी।

  • – नवंबर 1992 में इंडिया ने यहां पहला टेस्ट मुकाबला खेला था। इस टेस्ट में भारत की कप्तानी मोहम्मद अजहरुद्दीन कर रहे थे। यह मुकाबला ड्रॉ रहा।
  • – जनवरी 1997 में भारत ने यहां दूसरी मर्तबा मैच खेला। इसमें टीम की कमान मास्ट ब्लास्टर तेंदुलकर के हाथों में थी। यह टेस्ट भी ड्रॉ रहा।
  • – इंडिया ने यहां दिसंबर 2006 में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में 123 रन से जीत हासिल की थी।
  • – भारत ने यहां दिसंबर 2013 में एमएस धोनी के नेतृत्व में जीत प्राप्त की थी। ड्रॉ मैच खेला।
  • – जनवरी 2018 में इंडिया ने यहां पांचवां टेस्ट खेला था। विराट कोहली की कप्तानी में टीम ने रोमांचक मैच को 63 रन से जीत लिया।
  • – जनवरी 2022 में भारत यहां छठा टेस्ट मैच खेल रही है। इस बार कप्तानी लोकेश राहुल के हाथ में है.
Related News