उत्तराखंड में 12 मई तक चेतावनी जारी, इन जिलों में बारिश के साथ गिरेंगे ओले और चलेंगी तेज हवाएं

img

उत्तराखंड में आज से पांच दिन के लिए मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी और बौछारें पड़ेंगी। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होगी। मैदानी क्षेत्रों में ओले गिरने का अनुमान है। ऐसे में पांच दिन तक के लिए राज्यभर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही पहाड़ों पर बर्फबारी भी हो सकती है।

राज्य में पहाड़ से मैदान तक प्रचंड गर्मी जारी हैं। चटख धूप से टेम्परेचर हाई है और जनजीवन बेहाल है। आज देहरादून का अधिकतम तापमान 35 तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि मौसम विशेषज्ञों ने पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्रों में ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। उत्तरकाशी, चलोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, नैनीताल, उधमसिंह नगर, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत में आठ मई से 12 मई तक गर्जन के साथ आकाशीय बिजली व ओलावृष्टि होने, 30 से 60 किमी की गति से झोंकेदार हवा चलने का अनुमान है।

Related News