बस में लड़की के सामने बैठा था शख्स, अचानक खोल दी पैंट की जिप और करने लगा ऐसी शर्मनाक हरकत

img

डेस्क ।। महिलाओं के खिलाफ यौन अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला राजधानी दिल्ली कपासखेड़ा का है। यहां बस में बैठी एक लड़की को लड़के की गंदी हरकत का सामना करना पड़ा। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी लड़के को अरेस्ट कर लिया है।

पीड़ित लड़की ने बताया कि वह पब्‍लिक बस में बैठी थी। वह कपासखेड़ा से वसंत कुंज साउथ दिल्‍ली जा रही थी। उसके सामने वाली सीट पर एक लड़का बैठा था। वह अचानक अपने पैंट की जिप खोलकर गंदी हरकतें करने लगा।

पढ़िए- 41 साल की विदेशी महिला ने 21 साल के लड़के के साथ रचाई शादी, फिर कर डाला…

लड़की के मुताबिक, उसकी हरकत को सब देखते रहे, लेकिन किसी ने उसे रोकने की कोशिश नहीं की। लड़की ने खुद की एक्शन लेते हुए पीसीआर को फोन कर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर लड़के को गिरफ्तार कर लिया।

गौरतलब हो कि महिलाओं के खिलाफ यौन अपराध का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। कुछ समय पहले मुंबई में आॅटो से अपने घर जा रही एक महिला को ड्राइवर की करतूत का सामना करना पड़ा था। महिला ने सोशल मीडिया के जरिए पूरी घटना बयां की थी, जिसके बाद पुलिस ने आॅटो ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया था।

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News