Insomnia : क्या है निद्रा देवी मंत्र और जाप विधि, जानें कैसे आती है 1 मिनट में नींद

img

दुनिया में कई तरह की बीमारियां होती हैं और इन्ही बिमारियों में एक बीमारी ऐसी होती है जिससे लगभग हर कोई कभी न कभी ग्रस्त रहता ही है। वो बीमारी अनिद्रा (Insomnia) की होती है। जिन लोगों को अनिद्रा की बीमारी होती है वो व्यक्ति चाहे कितना भी थका हुआ क्यों न हो फिर भी उसे रात को सोने के समय नींद बिलकुल भी नहीं आती। अनिद्रा और नींद न आने की दिक्क्तों से परेशान होकर लोग तरह-तरह से इसके उपचार के तरीके अपनाते हैं। कुछ लोग डॉक्टर तो कुछ लोग वैद्य और वहीँ कुछ लोग योग आदि का सहारा लेते हैं।nidra devi mantra - Insomnia

बावजूद इसके यदि इस बीमारी से कई बार छुटकारा नहीं मिल पाता हैं। डॉक्टर/वैद्य द्वारा उपचार के बाद भी यदि आप नींद न आने की समस्या (Insomnia) से पीड़ित हैं। तो ऐसे में ये खबर आपके काम की हो सकती है।

आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के द्वारा “निद्रा देवी मंत्र” के कुछ ऐसे मंत्र विधि सहित बताने वाले हैं जिससे आपको एक मिनिट में ही नींद आ जायेगी। अनिद्रा (Insomnia) की बीमारी से हमेशा के लिए छुटकारा पाने के लिए निद्रा देवी का मंत्र जाप बेहद कारगर साबित हो सकता है। पूरी जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

तो आइये आज हम आपको निद्रा देवी मंत्र के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।

“निद्रा देवी” का मंत्र और जाप विधि – 1

यदि किसी को नींद बिलकुल भी नहीं आती है तो सोने से पहले अपने हाथ और पैर अच्छे से धोकर बिस्तर पर बैठ जायें। विस्तर पर बैठने के बाद नीचे दिए गये मंत्र का 7 बार जाप करके सो जायें। यह उपाय करने से तुरंत ही नींद आ जायेगी। (Insomnia)

1– अगस्तिर्माधवश्चैव मुचुकुन्दो महाबल: कपिलो मुनिरास्तीक: पंचैते सुखशायिन:

निद्रा देवी का मंत्र और जाप विधि – 2

सोते समय यदि आपको बेहद डरावने और बुरे सपने आते हैं और इस तरह के सपनों के कारण नींद में खलल पड़ता है तो नीचे दिए गए मंत्र को हाथ-पैर धोकर बिस्तर पर बैठकर 5 बार जाप करें और मंत्र की समाप्ति के बाद तुरंत सो जायें। यह उपाय करने से बुरे और डरावने सपने नही आयेंगे साथ ही सपने से नींद टूटने की समस्या (Insomnia) से भी छुटकारा मिलेगा।

2 – या देवी सर्वभूतेषु निद्रारूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः

यदि आप भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते है, तो इस मंत्र का जाप चैत्र मास के अंतिम सोमवार के दिन कर सकते हैं। इस मंत्र से आपको नींद की समस्या (Insomnia) से छुटकारा मिल सकेगा साथ ही भगवान शिव भी प्रसन्न होगे।

निद्रा देवी का मंत्र और जाप विधि – 3

अनिद्रा (Insomnia) की बीमारी से तथा नींद न आने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप नीचे दिए गए मंत्र का 7 बार जाप कर सकते हैं। इसके लिए आपको सोते समय हाथ-पैर धोकर स्वच्छ हो जाना हैं। उसके पश्चात मंत्र का जाप करना हैं।

3-  ॐ विश्वानि देव सवितु: दुरितानि परा सुव यद् भद्रं तन्न आ सुव

निद्रा देवी का मंत्र और जाप विधि – 4

बुरे सपनों के साथ यदि निद्रा में विध्न पड़ रहा है तो नीचे दिए गए मंत्र का जाप करे। “मंत्र जाप” करने से पहले अनिवार्य रूप से अपने शरीर को स्वच्छ करें। फिर पूर्व दिशा की तरफ मुंह करके बैठ जायें। तत्पश्चात इस मंत्र का 21 या 51 बार जाप करें। इस मंत्र के जाप से बुरे सपने नहीं आयेंगे तथा साथ ही नींद न आने की बीमारी (Insomnia) में भी लाभ मिलेगा।

4 – वाराणस्यां दक्षिणे तु कुक्कुटो नाम वै द्विज: तस्य स्मरणमात्रेण दु:स्वप्न सुखदो भवेत्

इस आर्टिकल के माध्यम से “निद्रा देवी” के कुल चार मंत्र बताये गए हैं। जिसमें से जो उचित लगे उस मंत्र का जाप विधि सहित करके अनिद्रा (Insomnia) की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। आर्टिकल में जिस मंत्र और विधि का वर्णन किया गया है,वह बेहद ही प्रभावशाली हैं।

नोट – ये आर्टिकल धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है।

Sapphire Stone किस राशि के लोग कर सकते हैं धारण, जानें

Related News