IPL 2021- मैच से ठीक पहले मुंबई इंडियंस के लिये आई ये बड़ी खुशखबरी, RCB को लगा तगड़ा झटका
डेनियल सैम्स खतरनाक क्रिकेटर खिलाड़ी हैं। वे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और दाएं हाथ से बड़े शॉट लगाने की काबिलियत रखते हैं। वे पहली बार कोहली की टीम के साथ खेल रहे हैं।
आईपीएल 14 की शुरुआत 09 अप्रैल से हो रही है। पहला मैच आरसीबी और मुंबई के मध्य खेला जाएगा। मैच से पहले रोहित शर्मा की टीम को बड़ी राहत मिली है। दरअसल, कोहली की टीम का एक खतरनाक खिलाड़ी आज का मैच मुंबई के खिलाफ नहीं खेलेगा।
खबर के मुताबिक भारतीय प्रीमियर लीग-2021 में भी विराट कोहली की टीम बुरी खबर के साथ टूर्नामेंट शुरू करेगी। उसके कम से कम दो क्रिकेटर पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। इनमें से देरी से आने के कारण क्वारंटीन है तो दूसरा कोरोना की चपेट में है। दोनों ही खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया से हैं। ये खिलाड़ी हैं एडम जैंपा और डेनियल सैम्स। जैंपा शादी के चलते देरी से आए थे जबकि सैम्स कोरोना की चपेट में आ गए। कोहली के लिये सैम्स का पहले मैच के लिए उपलब्ध न होना बड़ा झटका है।
डेनियल सैम्स खतरनाक क्रिकेटर खिलाड़ी हैं। वे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और दाएं हाथ से बड़े शॉट लगाने की काबिलियत रखते हैं। वे पहली बार कोहली की टीम के साथ खेल रहे हैं। उन्होंने आईपीएल में साल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से डेब्यू किया था। इस टीम के लिए उन्होंने तीन मैच खेले थे किंतु वे कोई विकेट नहीं ले पाए थे। वहीं कोई रन भी नहीं बना सके थे। फिर आईपीएल 2021 की नीलामी से पहले दिल्ली ने सैम्स को ट्रेड के जरिए कोहली की टीम को दे दिया।