IPL 2022: लखनऊ सुपर जाइंट्स की तरफ से खेलेगा इंग्लैंड का ये खरतनाक क्रिकेटर

img

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने आईपीएल 2022 (IPL 2022) अनुबंध को कंप्‍यूटर गेम की तरह बताया है। वुड को आईपीएल की नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जाइंट्स ने साढ़े 7 करोड़ रुपये में खरीदा है।

ipl live - IPL 2022 root mark wood

वुड के मुताबिक अनुबंध मिलना ‘फुटबॉल मैनेजर’ जैसा कंप्यूटर गेम (IPL 2022) खेलने की तरह है जो वास्तविक नहीं होता है। वुड ने कहा कि जब बोली लगी तो उनकी वाइफ सारा ने पूछा कि यह पाउंड में कितनी राशि होगी। साथ ही मजाकिया लहजे में कहा कि मुझे सभी खाते फ्रीज करने पड़ सकते हैं, जिससे की यह राशि गायब नहीं हो जाए।

उन्होंने कहा पर हम खुश थे। यह बहुत अजीब सौदा था। यह कंप्यूटर गेम (IPL 2022) की तरह लगता है। यह वास्तविक नहीं लगता, जैसे फुटबॉल मैनेजर में ट्रांसफर होते हैं पर जब अनुबंध मिलता है तो यह काफी वास्तविक भी होता है।

हैरान हैं वुड

वहीं अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड को अगले महीने वेस्टइंडीज के विरूद्ध होने वाली 3 टेस्ट की सीरीज के लिए जगह नहीं दिये जाने पर वुड हैरान हैं। वुड ने कहा कि वे इन दोनों को बाहर किए जाने के बारे में जानकर ‘हैरान’ हैं। उन्होंने कहा कि मैंने ऐसा होने की उम्मीद नहीं की थी। इन दोनों का दौरे पर नहीं होना एक अजीब सा अनुभव होगा।

IPL 2022 से पहले धोनी का नया लुक हुआ वायरल

Ipl 2022 : Mayank Agarwal को पंजाब की कप्तानी मिलने पर आया कुंबले का बयान

Rohit इस लक्ष्य के साथ खेलेंगे अपना 400 अंतरराष्ट्रीय मैच

Health Tips: रोजाना करें ये 4 योगासन, एसिडिटी हो या गैस से जल्द मिलेगी राहत

सुपरसोनिक मिसाइल अचानक कैसे फायर हुई, जो पाकिस्तान में जा गिरी; भारत ने बताया

Related News