IPL Best Captains: इन 3 बेहतरीन कप्तानों के बीच आईपीएल में होगी कड़ी टक्कर, जानिए रिकार्ड्स

img

मुम्बई, 22 मार्च। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15 वें सत्र में इस बार आठ की जगह दस टीमें रहेंगी। इससे मुकाबला और रोमांचक हो जाएगा। आईपीएल में इस बार दो नई टीमें गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स उतरेंगी। IPL के इस सत्र में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के पास सबसे अनुभवी कप्तान (IPL Best Captains) है।

IPL Best Captains

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ने पांच बार जबकि महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने चार बार खिताब जीता है। ऐसे में इन दोनो ही टीमों को इस बार भी खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वहीं और चेन्नई के अलावा कोलकाता नाइट राइर्स (केकेआर) के पास भी श्रेयस अय्यर जैसा तेज कप्तान है। ऐसे में माना जा रहा कि इन तीनों टीम के पास आईपीएल के बेस्ट कप्तान (IPL Best Captains) है, जिससे कड़ी टक्कर की उम्मीद की जा सकती है

रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस के पास आईपीएल के सबसे सफल कप्तान (IPL Best Captains) रोहित हैं। रोहित की कप्तानी में मुंबई ने सबसे ज्यादा 5 बार खिताब जीता है। रोहित ने साल 2013 से 2021 तक 129 में से 75 मैचों में अपनी टीम को जीत दिलाई, जबकि 4 मैच टाइ रहे। रोहित का जीत का प्रतिशत 59.68 है।

महेन्द्र सिंह धोनी

महेन्द्र सिहं धोनी आईपीएल के दूसरे सबसे सफल कप्तान है। उनकी कप्तानी में टीम ने चाहर बार खिताब जीता है। सीएसके ने हमेशा से ही टीम में अनुभवी के साथ साथ युवा खिलाड़ियों को रखा है। धोनी ने उन खिलाड़ियों से भी टीम को बेहतर प्रदर्शन दिया जिनका क्रिकेट करियर अंतिम दौर में था। शेन वॉटसन, इमरान ताहिर ऐसे ही कुछ उदाहरण है। एक समय तो सीएसके को उम्रदराजों की टीम भी कहा गया पर मगर धोनी के इसी दिमाग की हर कोई दाद देता है. उनकी इसी उम्रदराज टीम ने दो साल बाद के बैन के वापसी करते हुए टीम को 2018 में खिताब दिलाया था।

श्रेयस अय्यर

रोहित शर्मा और धोनी के अलावा आईपीएल 2022 में सबसे बेहतर कप्तान (IPL Best Captains) के तौर पर श्रेयस अय्यर का नाम सबसे ऊपर है। वह इस बार केकेआर की कप्तानी करेंगे। केकेआर ने मेगा नीलामी में अय्यर को 12.25 करोड़ रुपये में खरीदने के बाद कप्तानी सौंपी है। अय्यर इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स टीम में थे। उनका जीत का प्रतिशत 53.65 है, मगर ये प्रतिशत ही उनकी कप्तानी की पहचान मात्र नहीं है। अय्यर को बेहतरीन कप्तान इसलिए भी माना जा रहा है, क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व करते हुए उन्होंने एक नई टीम तैयार की और फिर उस टीम को फाइनल तक भी पहुंचाया।

Related News