img

'एनिमल' ने 2 दिन में 130 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म 'एनिमल' सुपरहिट हो गई है। संदीप वांगा रेड्डी द्वारा निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है और कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंधाना ने 'एनिमल' में रणबीर की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया है।

मूवी 'एनिमल' की मुख्य हीरोइन के तौर पर रश्मिका को 4 करोड़ की सैलरी मिली है। इस फिल्म में एक्टर बॉबी देओल ने नेगेटिव किरदार निभाया है। टीजर में ही बॉबी का लुक फैंस को काफी पसंद आया। मालूम हो कि 'एनिमल' में विलेन का किरदार निभाने के लिए बॉबी देओल ने 4 करोड़ की सैलरी ली थी।

फिल्म में एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने भी सपोर्टिंग रोल निभाया था। इस रोल के लिए तृप्ति ने 40 लाख की सैलरी ली है। सदाबहार अभिनेता कहे जाने वाले अनिल कपूर ने फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर के पिता यानी बलबीर सिंह का किरदार निभाया है। बलबीर सिंह के किरदार के लिए अनिल कपूर ने 2 करोड़ की सैलरी ली है।

बतादें कि 'एनिमल' में रणबीर कपूर ने अहम भूमिका निभाई है। ट्रेलर में ही लोगों को उनका रोल काफी पसंद आया। फिल्म की रिलीज के बाद भी रणबीर के रोल की सराहना हो रही है। मालूम हो कि रणबीर कपूर को फिल्म 'एनिमल' में किरदार निभाने के लिए 70 करोड़ रुपये मिले हैं।

--Advertisement--