img

विश्व में ऐसे कई स्थान हैं, जिनके रहस्य आज भी अनसुलझे हैं। ये रहस्य ऐसे हैं कि विज्ञान भी इन्हें सुलझा नहीं पाया है। एक रहस्यमई नदी है, जहां पानी की जगह पत्थर हैं। सुनने के बाद आपको भी भरोसा करना मुश्किल होगा, मगर नदी में पानी की जगह पत्थर हैं. पत्थर की इस नदी के बारे में वैज्ञानिकों को भी ज्यादा जानकारी नहीं मिली है।

हालांकि यह नदी कुदरत के किसी बड़े अजूबे से कम नहीं है। स्टोन नदी में लगभग 6 किलोमीटर तक सिर्फ पत्थर ही नजर आएंगे। ये गिरते पत्थर किसी नदी की धारा की तरह नजर आती है। दरअसल, यह नदी रूस में है जहां ज्यादा मात्रा में भारी पत्थर हैं।

सबसे चौंकाने की बात तो यह है कि इस नदी में पानी की एक बूंद भी नहीं है। यहां आपको सिर्फ पत्थर ही नजर आएंगे। इस नदी में छोटे से लेकर बड़े पत्थर हैं। मिली जानकारी के मुताबिक 10 टन वजनी पत्थर करीब 6 इंच की गहराई तक धंसा हुआ है. इसलिए यहां पेड़ नहीं उगते। नदी के आसपास का वातावरण बहुत हरा-भरा है।

नदी में कैसे आए पत्थर?

इस नदी के बारे में सुनकर आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस नदी में पानी की जगह पत्थर कैसे आ गए? कुछ इसे प्रकृति का चमत्कार मानते हैं। आसपास के वातावरण को देखकर ऐसा नहीं लगता कि इस नदी में पानी की एक बूंद भी नहीं है। मगर नदी के पत्थरों को लेकर वैज्ञानिकों की अपनी थ्योरी है।

वैज्ञानिकों के मुताबिक, ये पत्थर ऊंची चोटियों से गिरे होंगे, क्योंकि 10 हजार साल पहले ग्लेशियर टूटकर नदी बनी थी, मगर वजह जो भी रही हो स्टोन नदी ने लोगों का ध्यान खींचा है। आज भी यह नदी साइंटिस्टों के लिए एक बड़ी अनसुलझी पहेली है।

 

 

--Advertisement--