Israel : हाई सिक्योरिटी जेल से भागे इतने उग्रवादी, उजागर हुई बड़ी लापरवाही

img

नई दिल्ली। सुरक्षा और हाई टेक्नोलॉजी के लिए दुनिया भर में फेमस इजराइल की हाई सिक्योरिटी जेल में सेंध लग गयी है। इस जेल में एक ही सेल में बंद छह फिलिस्तीनी उग्रवादी भाग निकले हैं। उग्रवादियों के इस हाई सिक्योरिटी जेल से भागने से हड़कंप मच गया है। इस बात की जानकारी खुद पुलिस ने दी। इस घटना के बाद इजरायल में जेल अधिकारियों की लापरवाही भी सामने आ रही है। अब इस मामले में उच्च अधिकारियों द्वारा जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।

HIGH SECURITY JAIL

बताया जा रहा है कि यह घटना उत्तरी इजरायल में स्थित गिलबो जेल की है। पुलिस कि मुताबिक इस जेल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था हैं बावजूद इसके यहां से कुल छह कैदी फरार हो गए हैं। ये सभी एक ही सेल में बंद थे।

भागने वालीं में पांच कैदी इस्लामिक जिहाद आंदोलन से ताल्लुक रखते थे जबकि एक उसी से जुड़े एक सशस्त्र समूह का पूर्व कमांडर रह चुका है। राष्ट्रीय पुलिस प्रवक्ता एली लेवी ने मीडिया को बताया कि हमें जेल सेवा से जुड़ी कुछ संदिग्ध रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं जिसमें पता चला कि कैदी अपनी सेल से गायब हैं। उन्होंने बताया कि जब वहां जाकर देखा गया तो यह सच निकला, वे सभी जेल में सेंध लगाकर भाग चुके थे।

भागे सभी कैदियों को इजरायली मीडिया ने आतंकवादी समूहों के सदस्यों के रूप में बताया है। पुलिस के आधिकारिक बयान में यह भी बताया गया है कि उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। कैदियों में से एक की पहचान वेस्ट बैंक शहर जेनिन में अल-अक्सा शहीद ब्रिगेड के पूर्व कमांडर जकारिया जुबैदी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि यह वही ब्रिगेड है जिसने 2000 से 2005 के बीच फिलिस्तीनी विद्रोह के समय इजरायलियों के खिलाफ घातक हमले किए थे।

Related News