स्पेस में इस साल एक बार फिर नया इतिहास लिखेगा इसरो, चीफ सिवन ने बताया बड़ा कारण

img

नई दिल्ली॥ भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो अबकी बार कामयाबी का नया इतिहास लिख रहा है। अपने मिशनों के माध्यम से विश्व में भारतीय स्पेस एजेंसी का डंका बज रहा है। इसी बीच अब वर्ष 2021 में भी इसरो 14 मिशन लांच करने की तैयारी में है। ये बात इसरो के मुखिया सिवन ने कही।

ISRO

इसरो चीफ ने बताया कि हमारे पास (2021) में बहुत काम है। सबसे अहम बात इस वर्ष (2021) हिंदुस्तान अपना पहला मानवरहित स्पेस यान मिशन लॉन्च करने वाला है। इस साल के आखिर में इसरो का पहला मानवरहित मिशन लॉन्च होगा। इसरो चीफ सिवन ने बीते कल को ब्राजील के अमेजोनिया-1 सहित 19 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के बाद साइंटिस्टों को संबोधित किया। इस मौके पर सिवन ने कहा, इस साल हम बहुत बिजी रहने वाले हैं।

6 सैटेलाइट मिशन शामिल

इसरो चीफ ने कहा हमारे हाथ पूरी तरह भरे हैं। हम लगभग 14 मिशन इस साल लांच करेंगे। इनमें से 7 लॉन्च व्हीकल मिशन, जबकि 6 सैटेलाइट मिशन होंगे।

गगनयान मिशन से पहले दो मानवरहित स्पेस मिशन भेजने की योजना में भारतीय स्पेस एजेंसी जुटी हुई है। गगनयान मिशन के अंतर्गत तीन हिंदुस्तानियों को 2022 तक स्पेस में भेजा जाएगा। इसके लिए चार टेस्ट पायलट का चयन हो चुका है और उनकी ट्रेनिंग भी रूस में चल रही है।

 

Related News