बड़ा गुणकारी है, लाल रंग के फलों का सेवन, ये होते है अद्भुद फायदे

img

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर, यूपी किरण। लाल रंग के फल और सब्जियों में एक विशेष प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। जो आपके शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। बता दें लाल रंग की फल और सब्जियों में लाइकोपीन नाम का एक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो कैंसर को रोकने से लेकर अनेक प्रकार की बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करता है। तो आइए जानते है, लाल फल और सब्जियों के सेवन के फायदे के बारे में….


कैंसर से सुरक्षा
लाल फलों और सब्जियों में पाया जाने वाला लाइकोपीन एक ऐसा एंटीऑक्सीडेंट है, जो कैंसर से बचने में मददगार होता है। ये एंटीऑक्सीडेंट शरीर में कैंसर सेल्स को बनने और बढ़ने से रोकने में मदद करता है।

दिल को करे स्वस्थ
लाल रंग के फलों और सब्जियों में लाइकोपीन होने के कारण यह फूड्स आपके दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता हैं। वहीं इनके सेवन से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है और शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल कम कम करता है।

इम्यूनिटी करे दुरूस्त
लाल फलों और सब्जियों में लाइकोपीन और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पायी जाती है। विटामिन सी आपके प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाने में सहायक होता है।

पाचन तंत्र को करे दुरूस्त
सभी फलों और सब्जियों में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। परन्तु लाल रंग के फलों और सब्जियों में सॉल्युबल फाइबर के साथ ही प्राकृतिक पानी भी पाया जाता है, जिससे आपका शरीर ठंडा और डिहाइड्रेशन से मुक्त रहता है।

जोड़ों के दर्द में लाभकारी
लाल फलों और सब्जियों में लाइकोपीन पाया जाता है, जो जोड़ों की सूजन और दर्द को कम करने में सहायता करता है। बता दें लाल फूड्स एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। इसके साथ ही इनमें एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण भी होते हैं। जो आपके जोड़ को लंबी उम्र तक स्वस्थ रखनें में मदद करते हैं।

Related News