युवती से यह झूठ बोलकर 5 साल तक करता रहा रेप, फिर सुनी ये बात तो…

img

भोपाल। भोपाल में एक महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को बीएचएमएस डॉक्टर बताकर पीड़िता से पहचान बनाई थी। करीब 5 साल तक महिला से रेप करने के बाद शादी की बात सुनते ही भाग गया। हालांकि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार की धाराओं में एफआईआर दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

gaingrape

अयोध्या नगर पुलिस के अनुसार 24 साल की युवती एक निजी अस्पताल में जॉब करती है। वह अयोध्या नगर इलाके में रहती है। उसकी पहचान मोहल्ले में रहने वाले मधुर कुमार नाम के युवक से करीब छह साल पहले हुई। वह खुद को बीएचएमएस डॉक्टर बताता था। उसने कहा कि वह दवाइयों का कारोबार भी करता है।

इस कारण वे आपस में मिलने लगे। धीरे-धीरे दोस्ती प्रेम में बदल गई। पीड़िता ने आरोप लगाए कि मधुर ने उससे शादी का वादा किया। इसी का झांसा देकर उसने 15 सितंबर 2016 में पहली बार उससे शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह लगातार शादी करने और घर वालों से मिलने की बात कहते हुए उससे ज्यादती करता रहा।

अब शादी से साफ मना कर दिया

पीड़िता ने बताया कि उसके संबंधों के बारे में सबको पता चल गया। पिछले दिनों जब उसने शादी करने के लिए दबाव डाला तो मधुर ने साफ मना कर दिया। काफी मनाने के बाद भी जब नहीं माना तो उसके खिलाफ शिकायत करने के बारे विचार किया।

अब वह किसी और लड़की से शादी करना चाहता है। पुलिस ने आरोपी मधुर को गिरफ्तार कर लिया। वह मुरैना जिले का रहने वाला बता रहा है। भोपाल में किराए का मकान लेकर रहता है। पुलिस को अभी तक उसके पास से बीएचएमएस की डिग्री नहीं मिली है।

Related News