Jallikattu Event: सांडों को काबू करने के इस खेल में पुलिसकर्मी समेत कई लोग बुरी तरह जख्मी

img

तमिलनाडु। तमिलनाडु में जल्लीकट्टू प्रतियोगिता के समय एक बार फिर कई लोग गंभीर रूप जख्मी हो गए हैं। घायलों में पुलिस का एक जवान भी शामिल है। सभी घायलों को मदुरै जिले के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। बता दें कि राज्य में हर वर्ष बैलों के साथ ये खतरनाक खेल का आयोजन किया जाता है। इस खेल में पहले भी कई लोगों की जान जा चुकी है। वहीं कई लोग बुरी तरह से घायल भी होते हैं।

Jallikattu Eventकुछ दिन पहले मदुरै में आयोजित इस जल्लीकट्टू प्रतियोगिता में एक 18 साल के युवक की मौत हो गई थी। हालांकि ये युवक इस इवेंट में एक दर्शक के तौर पर मौजूद था। इसी दौआर्ण एक सांड ने आकर उसे सींग से मार दिया जिससे उसकी जान चली गई। .

विवादों में रहा है जल्लीकट्टू

गौरतलब है कि तमिलनाडु में हर साल आयोजित होने वाले सांडों के इस खतरनाक खेल को लेकर खूब विवाद भी हुआ है। इस पर प्रतिबंध लगाने को लेकर लगातार आवाज उठाई जाती रही है। लोगों का कहना है कि जानवरों के साथ ऐसा खेल जानलेवा है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा भी इसे खतरनाक मानते हुए इस पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था लेकिन केंद्र की तरफ से इस खेल को हरी झंडी दी गई है।

यही वजह है कि रोक के बावजूद ये खेल जारी है। बता दें कि तमिलनाडु के लोग इस प्रतियोगिता में खूब बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इस खेल में जिजीतने वालों को कई आकर्षक इइनमे दिए जाते है। इस दौरान जो खिलाड़ी सबसे अधिक सांडों को कंट्रोल करता है, वो विजेता कहलाता है।

Related News