Janmashtami 2022 Date: कब है जन्माष्टमी, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

img

Janmashtami 2022 Date ; जन्माष्टमी के दिन को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में देश भर में धूमधाम से मनाया जाता है। सनातन धर्म में इस पर्व का खास महत्व है। ज्योतिषी बताते हैं कि भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। यही वजह है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाते हैं और उनकी विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर एक दुर्लभ संयोग बन रहा है। आइये जानते हैं इस साल कृष्ण जन्माष्टमी कब है और इस दिन कौन-कौन से खास संयोगों का निर्माण हो रहा है।

ज्योतिषाचार्य बता रहे हैं कि इस साल की श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बेहद खास रहेगी। दरअसल इस साल जन्माष्टमी पर ध्रुव और वृद्धि योग बनेगा। ज्योतिषियों की माने तो इस साल जन्माष्टमी की रात में 8 बजकर 42 तक वृद्धि योग रहेगा. इसके बाद ध्रुव योग शुरू हो जाएगा। धार्मिक शास्त्रों में ये योग बेहद खास माने गए हैं। मान्यता है कि इस योग में किए गए कार्यों का शुभ परिणाम मिलता है। Janmashtami 2022 Date

रोहिणी नक्षत्र के बिना जन्माष्टमी

जानकारी बता रहे हैं कि इस साल जन्माष्टमी रोहिणी नक्षत्र के बिना मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार, इस साल जन्माष्टमी के दिन रोहिणी नक्षत्र राज 11 बजकर 35 मिनट रहेगा। इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र आरंभ हो जाएगा।

जन्माष्टमी 2022 तिथि (Janmashtami 2022 Date)

कृष्ण जन्माष्टमी- 18 अगस्त 2022, गुरुवार।
निशिता पूजा शुभ मुहूर्त- 12:03 AM से 12:47 AM, 19 अगस्त 2022
निशिता पूजा की कुल अवधि- 44 मिनट
दही हाण्डी- 19 अगस्त 2022 शुक्रवार

जन्माष्टमी व्रत पारण
पारण के दिन अष्टमी तिथि का समाप्ति- रात 10.59 बजे
पारण समय- 19 अगस्त सुब 05 बजकर 52 मिनट के बाद

Palmistry: हथेली में यहां होती है धन रेखा, बताती है जीवन में कितने सफल होंगे आप

Job Interview Tips: लड़कियां जॉब इंटरव्यू से पहले इन बातों का रखें ध्यान, फिर नौकरी पक्की

Bottle Gourd Juice: अनोखे फायदे से भरा हुआ है लौकी का जूस, इतने दिनों में कोलेस्ट्रॉल को करें दूर

Related News