Janmashtami 2022: ब्रज मंडल के इन मंदिरों में धूमधाम से मनाया जाता है श्री कृष्ण जन्मोत्सव

img

हिंदू पंचांग में बताया गया हैं कि प्रतिवर्ष भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी ( Janmashtami 2022) मनाई जाती है। धार्मिक ग्रंथों में बताया गया है कि इसी दिन रोहिणी नक्षत्र में मथुरा के कारागार में भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। श्री कृष्ण के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में देशभर में इस तिथि को कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस साल जन्माष्टमी 18 अगस्त दिन गुरुवार को मनाई जाएगी। वैसे तो देश भर में जन्माष्टमी की धूम होती है लेकिन ब्रज मंडल के कुछ मंदिरों में इस दिन विशेष उत्सव का आयोजन किया जाता है।

क्या है ब्रज मंडल?

ब्रज मंडल उत्तर प्रदेश का वह इलाका जो भगवान कृष्ण से किसी न किसी प्रकार से जुड़ा हुआ है। इस क्षेत्र में 12 वन और कई उपवन आते हैं जिनमें मथुरा, वृंदावन, गोकुल, गोवर्धन, महावन, बरसाना, नंदगांव, बलदेव,काम्यवन और डीग शामिल हैं। ये सभी श्री कृष्ण के लीला स्थल हैं । पौराणिक ग्रंथों में बताया गया है कि ब्रज की सीमा चौरासी कोस मनाई गई है। यहां जन्माष्टमी के दिन श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की जाती है। आइये जानते हैं ब्रज मंडल के ऐसे मंदिरों के बारे में जहां धूमधाम से जन्माष्टमी Janmashtami 2022) मनाई जाती है।

कृष्ण जन्मभूमि मंदिर मथुरा

धर्म ग्रंथों में बताया गया है कि भगवान कृष्ण का जन्म मथुरा में कंस के कारागार में हुआ था, जिस स्थान पर भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था आज वहां भगवान कृष्ण का मंदिर बना हुआ है। जन्माष्टमी Janmashtami 2022) के दिन कृष्ण की भव्य झांकियां निकाली जाती है और चारों तरफ कृष्ण राधा के जयकारे लगते हैं।

चौरासी खंभों का मंदिर गोकुल

धार्मिक ग्रंथों में बताया गया है कि जन्म के तुरंत बाद भगवान कृष्ण को गोकुल ले आया गया। यहां उन्होंने अपनी बाल लीलाएं रचाई। गोकुल के नंद भवन में भगवान कृष्ण के जन्म दिवस के मौके पर जन्माष्टमी Janmashtami 2022) का पावन पर्व बड़े हर्षोल्लास और मनाया जाता है।

बांकेबिहारी मंदिर वृंदावन

भगवान कृष्ण के जीवन काफी समय वृंदावन में बीता। यहां उन्होंने पूरी दुनिया को प्रेम का पाठ पढ़ाया और कई लीलाएं रचाई। यहां स्थित बांके बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी के मौके पर विशेष उत्सव आयोजित किये जाते हैं।

राधा रानी मंदिर बरसाना

ब्रज में ही भगवान कृष्ण के निश्चल प्रेम की पुजारी राधा रानी का भव्य मंदिर स्थित है। पूरे बरसाने में भगवान कृष्ण और राधा रानी की लीलाएं प्रचलित है। कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर राधा रानी मंदिर में भी विशेष उत्सव का आयोजन किया जाता है।

Detox Drink Health Benefits : हेल्दी और फिट रहने के लिए डिटॉक्स ड्रिंक एक बहुत ही आसान और हेल्दी विकल्प है, पीने से मिलेंगे ये गजब के फायदे

Astrology: सुसराल में इन लड़कियों को शुरू में होती है मुश्किल, फिर जीत लेती है सबका दिल

Related News