Janmashtami 2022 : जन्माष्टमी पर घर लाएं ये खास चीजें, बरसेगी श्री कृष्ण की कृपा

img

अगस्त 2022 का प्रारंभ होने वाला है। इस माह में रक्षाबंधन (Rakshabandhan), श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Janmashtami 2022), पुत्रदा एकादशी, नाग पंचमी, हरतालिका तीज (Hartalika Teej) जैसे महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार आएंगे। इस माह की 18 अगस्त, गुरुवार के दिन की पड़ रही है। जन्माष्टमी भारत में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता हैं ऐसा माना जाता हैं कि भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन भगवान श्री कृष्णा का जन्म मथुरा में हुआ था। जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्णा को प्रिय लगने वाली वस्तुओं को घर जरूर लाना चाहिए।

आइये जानते है क्या हैं वो अनमोल वस्तुएं जो बल गोपाल को अत्यदिक है पसंद

गाय या बछड़ा

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार श्री कृष्ण भगवान को को गाय व बछड़ों से बहुत प्रेम था। बल गोपाल की वजह से गाय को मां की संज्ञा दी गई इसलिए जन्माष्टमी के दिन गाय या बछड़े की तस्वीर खरीदकर मंदिर में रखने से संतान सुख की प्राप्ति होती है। (Janmashtami 2022)

बांसुरी

श्री कृष्णा भगवन बासुरी के बिना अधूरे माने जाते हैं। कृष्ण जी और बांसुरी का बहुत ही गहरा नाता है। माना जाता है कि इस दिन श्री कृष्ण को चांदी की बांसुरी अर्पित करने से व्यक्ति के घर कभी दरिद्रता नहीं आती हैं। मान्यता है कि इस बांसुरी को तिजोरी या धन के स्थान पर रखने से लाभ होता है। (Janmashtami 2022)

शंख

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार श्री कृष्ण भगवान विष्णु का अवतार हैं विष्णु भगवान को शंख बहुत पसंद हैं क्योंकि इसमें मां लक्ष्मी का वास माना जाता है. इस दिन शंख लाकर लड्डू गोपाल का अभिषेक करना शुभ माना गया है. मान्यता है कि शंख की ध्वनि से घर की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है. (Janmashtami 2022)

मोरपंख

जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए भगवान के ऊपर मोरपंख जरूर चढ़ाना चाहिए। मोरपंख भगवान श्री कृष्ण की सबसे प्रिय चीज में से एक है। कहते हैं कि जन्माष्टमी के दिन मोरपंख घर लाने से बुरी शक्तियां खत्म हो जाती हैं गृहक्लेश से छुटकारा मिलता है। साथ ही घर में मोरपंख होने से कालसर्प दोष दूर होता है। (Janmashtami 2022)

वैजयंती माला

वेद-पुराणों के अनुसार श्री कृष्ण हमेशा गले में वजयंती माला धारण किए रहते हैं। कहा जाता है कि वैजयंती माला घर लाने से मां लक्ष्मी का वास होता है.। साथ ही, अगर इसे धारण करते हैं,  बाल गोपाल की कृपा से आर्थिक स्थिति में सुधार होता हैं। (Janmashtami 2022)

Raksha bandhan 2022: जानें रक्षाबंधन का विशेष मुहूर्त, भद्राकाल में भूलकर भी न बांधे राखी

Hariyali Teej 2022 : जानिए क्यों खास होता है महिलाओं के लिए हरियाली तेज का व्रत इस विधि से करें शिव-पार्वती का पूजन

Raksha Bandhan 2022: इस शुभ समय में बांधेंगे राखी तो भाई बनेगा धनवान

(Janmashtami 2022)

Related News