Janmashtami 2022 Upay: धन प्राप्ति और कर्ज मुक्ति के लिए जन्माष्टमी के दिन करें ये आसान उपाय

img

हिन्दू पंचाग के अनुसार आज 19 अगस्त दिन शुक्रवार को देश भर जन्माष्टमी (Janmashtami 2022) का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Janmashtami 2022) हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। ज्योतिषी बता रहे हैं कि इस साल कृष्ण जन्माष्टमी पर सूर्य और बुध ग्रह की युति से बुधादित्य योग बन हो रहा है। बाल गोपाल के भक्त कृष्ण जन्मोत्सव के दिन विधिवत पूजा-अर्चना करने के साथ ही सुख-समृद्धि के लिए भी कुछ खास उपाय भी करते हैं। आइये जान लेते हैं धन प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी (Janmashtami 2022) के दिन कौन-कौन से उपाय करने चाहिए।

1. ज्योतिषाचार्यों बताते हैं कि जन्माष्टमी के दिन घर पर गाय या बछड़े की मूर्ति लाएं। कहते हैं ऐसा करने से आर्थिक स्थिति सुधरती है।
2. इस दिन कन्याओं को खीर खिलाना शुभ होता है। ऐसा लगातार पांच शुक्रवार तक करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से नौकरी और व्यापार में तरक्की होती है और आमदनी में इजाफा होता है।
3. जन्माष्टमी (Janmashtami 2022) के दिन भगवान श्रीकृष्ण को चांदी की बांसुरी अर्पित करनी चाहिए। पूजा करने के बाद इस बांसुरी को तिजोरी या पर्स में रखें। कहते हैं ऐसा करने से धन लाभ होता है।
4.कृष्ण जन्मोत्सव के दिन राधा-माधव को 56 भोग लगाएं। ऐसा करने से श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं और भक्त की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
5.जन्माष्टमी (Janmashtami 2022) के दिन शाम के समय तुलसी पूजा करनी चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने कर्ज खत्म होता है।
6. इस दिन रात 12 बजे दूध में केसर मिलाकर श्रीकृष्ण का अभिषेक करें। मान्यता है कि ऐसा करने से सुख-समृद्धि और आर्थिक स्थिति में बढ़ोत्तरी होती है।

Bilquis gang rape case: बिलकिस गैंगरेप के दोषियों की रिहाई ,BJP विधायक:बोले- वे लोग ब्राह्मण हैं

Krishna Janmashtami: महाराष्ट्र में दही हांडी को खेल का दर्जा,घायल और मृत होने पर मिलेंगे 5-10 लाख रुपए , जाने और क्या- क्या मिलेगा

Related News