बर्फ के बीच जवानों ने मनाया बिहू उत्सव, किया शानदार डांस, देखें वायरल वीडियो

img

जम्मू कश्मीर। देश के अधिकांश हिस्सों में जहाँ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं कश्मीर समेत अन्य पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी भी हो रही है। कश्मीर में बीएसएफ के जवानों ने भीषण सर्दी और बर्फ के बीच बिहू उत्सव मनाया। मालूम हो कि असम में 14 जनवरी से तीन दिन तक लगातार बिहू का पर्व मनाया जाता है। इसे माघ महीने में माघ बिहू (भोगाली बिहू), वैशाख में बोहाग बिहू और कार्तिक में काटी बिहू के नाम से भी जाना जाता है।

BSF

अपने घरों से दूर देश की रक्षा के लिए LOC पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने इस मौके पर नृत्य करके बिहू उत्सव मनाया। अब इसका एक वीडियो भी ट्विटर पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि केरन सेक्टर में बीएसएफ के कुछ जवान बर्फ के बीचों बीच डांस कर रहे है।

ये वीडियो BSF कश्मीर के ट्विटर अकाउंट से 16 जनवरी को साझा किया गया है। अब इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ”हैप्पी भोगाली बिहू, जय हिंद। ” वहीं एक अन्य ने लिखा, ”एक खूबसूरत रिश्ता, इस देश से है। ” तीसरे यूजर ने कमेंट किया, ”बहुत बढ़िया। ”

Related News