झारखंड विधानसभा चुनाव: अगर ऐसा हुआ तो भाजपा का जीतना लगभन तय, जानिऐ क्या है वजह

img

रांची। झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर सोमवार को हो रही मतगणना के लिए शुरुआती रुझान में झामुमो, राजद, और कांग्रेस का गठबंधन भाजपा से आगे चलाया जा रहा है। जी हां आपको बता दें की, झामुमो गठबंधन 42 सीटों पर आगे चल रहा है।

वही मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मौजूदा समय में जेएमएम कार्यालय में जश्न का माहौल शुरू हो गया है। हालांकि मुख्यमंत्री रघुवर दास अपनी सीट से आगे चल रहे हैं। राज्य निर्वाचन विभाग के सूत्रों के मुताबिक, अभी तक आए मतगणना के रुझानों के मुताबिक, भाजपा 28 सीटों पर और झामुमो गठबंधन 42 सीटों पर आगे चल रहा है। जबकि आजसू 4, जेवीएम 3 सीटों पर आगे चल रही है।

अभी तक 81 सीटों के रुझान सामने आए हैं। इस बीच प्रारंभिक दौर में पिछड़ने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर (पूर्वी ) से आगे चल रहे हैं। वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सरयू राय से 500 से अधिक वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। इधर, लातेहार से पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम भी आगे चल रहे हैं।

Related News