इस राज्य कोरोना लगातार हो रहा कमजोर, 1816 मरीज स्वस्थ

img

रांची॥ झारखंड में कोरोना संक्रमितों से ज्यादा इससे स्वस्थ होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को कोरोना के 1816 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि 831 नए केस मिले हैं। प्रदेश में कोरोना से 14 मरीजों की मौत हुई है। मृतकों में रांची से तीन, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से आठ, पलामू से एक, रामगढ़ से एक और सिमडेगा से एक मरीज शामिल है।

corona

किस जिले से कितने केस मिले

स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 61, बोकारो से 30, चतरा से सात, देवघर से 21, धनबाद से 45, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 283, गढ़वा से 14, गिरिडीह से 37, गोड्डा से चार, गुमला से 41, हजारीबाग से 69, जामताड़ा से 10, खूंटी से 16, कोडरमा से 30, लातेहार से 24, लोहरदगा से 13, पाकुड़ से तीन, पलामू से 10,रामगढ़ से 19, साहेबगंज से नौ, सरायकेला से 10, सिमडेगा से 57और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 18 मरीज मिले हैं।

कुल कोविड-19 का मामला अब 337774

प्रदेश में कुल कोविड-19 का मामला अब 337774 गया है। इनमें 8907 सक्रिय केस हैं। जबकि 323876 मरीज ठीक हुए हैं। अबतक प्रदेश में 4991 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 95.88 प्रतिशत है।

रांची से 61 नए केस मिले

राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 61 नए केस मिले हैं। जबकि कोरोना से तीन लोगों की मौत हुई है। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 2456 है। 276 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अबतक कुल 84502 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 80491 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

Related News