12 जुलाई 2020 राशिफल: इन राशि वालों को शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा, निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे

img

मेष: वाणी पर संयम रखें। गलत निर्णय से धन हानि की आशंका है। व्यावसायिक परेशानी मिल सकती है। स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है। लापरवाही व उदासीनता कष्टदायी होगी।

वृष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास आशातीत सफलता देगा। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। पिता अथवा धर्मगुरु का सहयोग मिलता रहेगा।

मिथुन: महिला अधिकारी का सहयोग लेने में सफल होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।

कर्क: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। नेत्र विकार के प्रति सचेत रहें। पिता या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। सफलता मिलेगी।

सिंह: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कोई ऐसी घटना होगी, जो आपके हित में न हो।

कन्या: व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

तुला: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी, लेकिन विरोधी या स्वास्थ्य तनाव दे सकता है। पिता अथवा धर्मगुरु का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक: आर्थिक मामलों में सचेत रहें। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति है, लेकिन सतर्कता के साथ ही यात्रा करें।

धनु: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

मकर: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कुंभ: जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन सचेत रहें। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

मीन: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।

Related News