16 जुलाई 2020 राशिफल: इन राशिफल वालों को उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे

img

मेष: सूर्य का परिवर्तन पारिवारिक दायित्व की पूर्ति में सहायक होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में जो श्रम चल रहा है, वह सार्थक होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

वृष: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मिथुन: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता से सहयोग में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।

कर्क: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मसम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन भावुकता में नियंत्रण रखें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

सिंह: नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। छोटी-छोटी बातों पर उत्तेजित न हों। महिला अधिकारी से सहयोग मिल सकता है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

कन्या: कर्मक्षेत्र में सुधार होगा। यद्यपि कुछ बाधाएं भी रहेंगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। संयम बनाए रखें।

तुला: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। जीविका की दिशा में प्रगति होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक: चली आ रही परेशानी से मुक्ति मिलेगी। विरोधी परास्त होगा। शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है। किए गए रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

धनु: कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे प्रतिष्ठा प्रभावित हो। रुपये पैसे के लेन-देन में भी सावधानी रखने की आवश्यकता है। मित्रों से सहयोग मिलेगा, लेकिन सचेत रहें।

मकर: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक या व्यावसायिक मामलों में आशातीत सफलता मिलेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

कुंभ: रोग या शत्रु के कारण तनाव मिलेगा, लेकिन दोनों ही परास्त होंगे। फिर भी सचेत रहें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी।

मीन: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।

Related News