19 जुलाई 2020 राशिफल: ये राशि वाले स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, रिश्तों में निकटता आएगी

img

मेष: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। रिश्तों में निकटता आएगी। पिता अथवा धर्मगुरु से सहयोग मिलता रहेगा।

वृष: बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे।

मिथुन: राहु और बुध की युति स्वास्थ्य को प्रभावित करेगी, जबकि दांपत्य जीवन के लिए उत्तम है। त्वचा के रोग के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

कर्क: पिता या धर्मगुरु का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार का साथ मिलेगा।

सिंह: कोई ऐसी बात हो सकती है, जो आपके हित में न हो। सचेत रहने की आवश्यकता है। झगड़े—विवाद से बचें। शासन सत्ता से तनाव मिल सकता है।

कन्या: राजनीतिक सहयोग मिल सकता है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पिता से सहयोग मिलेगा।

तुला: शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। संबंधों में मधुरता आएगी।

धनु: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। शाही खर्च से बचना होगा। कर्ज की स्थिति आ सकती है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। परिवार का सहयोग रहेगा।

मकर: दांपत्य जीवन में सुधार होगा, लेकिन त्वचा का रोग या उदर विकार की संभावना है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कुंभ: जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में सचेत रहें। शासन सत्ता से अपेक्षित सहयोग मिलेगा।

मीन: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। क्रोध और भावुकता पर नियंत्रण रखें। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

Related News