27 जुलाई 2020 राशिफल: वृष राशि वालों की व्यर्थ की उलझनें रहेंगी, भागदौड़ रहेगी

img

मेष: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।

वृष: व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। भागदौड़ रहेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। यात्रा देशाटन पर जाने की संभावना है, लेकिन सचेत रहें।

मिथुन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कर्क: गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। चल या अचल संपत्ति की दिशा में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यवसाय के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

सिंह: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कन्या: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

तुला: भावुकता में नियंत्रण रखें। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

वृश्चिक: कोई ऐसी घटना हो सकती है, जो आपके हित में न हो। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। मधुर संबंध बनेंगे।

धनु: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

मकर: पिता या उच्च अधिकारी से सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

कुंभ: रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफलता की ओर ले जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मीन: संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं। शिक्षा या प्रतियोगिता का तनाव बढ़ सकता है। उपहार या सम्मान का भी योग है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

Related News