Jupiter Transit: इन राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, बरसेगा धन

img

ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति का विशेष महत्व है। कहते हैं जब ये राशि परिवर्तन करते हैं तो इसका असर बहुत सी राशियों पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देवगुरु बृहस्पति ने 14 सितंबर को सुबह 11 बजकर 43 मिनट पर स्थान परिवर्तन किया और मकर राशि में प्रवेश किया है। देवगुरु अब 21 नवंबर तक मकर राशि में विराजमान रहेंगे। इस दौरान किन राशियों पर लक्ष्मी जी की कृपा रहेगी। आइये जानते हैं।

Jupiter Transit

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को इस समय हर क्षेत्र पर सपलता मिलेगी। इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। इनका कोई बड़ा काम बनने का योग बन रहा है। नवीन योजनाएं भी अच्छे ढंग से पूरी होंगी।

वृषभ राशि

इस समय वृषभ राशि के लोगों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी करने वाले लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आय के नए साधन बनेंगे और कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों का कोई पुराना विवाद खत्म हो सकता है। व्यापर में भी लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी पेशा जातकों की आय में वृद्धि के प्रबल योग हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। निवेश में लाभ के योग हैं। वाहन या भवन सुख प्राप्त होने की संभावना है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

धनु राशि

इस राशि के लोगों के लिए यह समय काफी उत्तम है। निवेश से फायदा होगा। व्यापार में उन्नति होने के आसार है। नए काम की शुरुआत के लिए भी यह काफी अच्छा है।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आर्थिक लिहाज से यह समय काफी उत्तम है। निवेश से धन लाभ होने के योग है। धन आगमन से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. कार्यस्थल पर भी मान सम्मान मिलेगा।

Related News