अब घर बैठे ही ठीक करें स्मार्टफोन की टूटी स्क्रीन, अपनाएं ये तरीके

img

टेक डेस्क। चाहें बजट स्मार्टफोन हो या प्रीमियम, हर कोई अपना फोन संभाल कर ही रखता है। लेकिन अगर आपका फोन आपके हाथ से स्लिप हो जाए तो? स्मार्टफोन के फ्लोर पर गिरने से उसकी स्क्रीन को नुकसान पहुंचता है। हालांकि, सिर्फ फोन का फ्लोर पर गिरना ही नहीं बल्कि कई बार अन्य हालातों के चलते भी फोन की स्क्रीन टूट जाती है।

अब यह तो हर कोई जानता है कि फोन की स्क्रीन ठीक कराना आज के समय में काफी महंगा होता है। लेकिन कुछ ऐसे तरीके भी हैं जो यूजर्स के लिए मददगार साबित हो सकते हैं। आपको बता दें कि आप घर बैठे ही फोन पर आए स्क्रैचेज ठीक कर सकते हैं।

जानें घर बैठे कैसे ठीक करें फोन स्क्रैचेज:

बेकिंग सोडा: जी हां, बेकिंग सोडा के जरिए फोन के स्क्रैचेज ठीक किए जा सकते हैं। इसके लिए आपको दो चम्मच बेकिंग सोडा और एक चम्मच पानी से गाढ़ा पेस्ट बनाना होगा। इसे एक सूखे कपड़े पर लगाएं और स्क्रीन के स्क्रैचेज पर धीरे-धीरे वाइप करें। तब तक वाइप करें जब तक स्क्रैचेज गायब या हल्के न पड़ जाएं।

टूथपेस्ट: इसके जरिए भी फोन की स्क्रीन ठीक की जा सकती है। इसके लिए आपको अपने फिंगर टिप पर थोड़ा सा टूथपेस्ट लेना होगा। अब उसे सेमी-सर्कल में धीरे-धीरे फोन की स्क्रीन पर रब करें। इससे स्क्रैचेज हल्के हो जाएंगे या फिर गायब हो जाएंगे।

नेल पॉलिश: इसके लिए आपको क्लियर नेल पॉलिश की जरुरत होगी। आप फोन की स्क्रीन पर पड़े स्क्रैचेज पर एक अच्छे ब्रश से नेल पॉलिश लगाएं और फिर इसे सूखने दें। इससे स्क्रीन ठीक हो जाएगी।

वेजिटेबल ऑयल: एक सूखे कपड़े पर थोड़ा सा वेजिटेबल ऑयल लगाएं और स्क्रीन पर वाइप करें। इसके बाद किसी पुराने सॉफ्ट कपड़े से फोन की स्क्रीन को अच्छे से साफ कर दें।

सैंडपेपर: एक अच्छे सैंडपेपर की मदद से भी स्मार्टफोन स्क्रीन पर आए स्क्रैचेज को ठीक किया जा सकता है।

Related News