Jyotish Upay: घर में पॉजिटिव एनर्जी लाता है कपूर, जानें कैसे करना है इस्तेमाल

img

अगर आप भी अपने घर में हंसी ख़ुशी का माहौल चाहते हैं तो सबसे पहले घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में परिवर्तित करना होगा। ऐसा करने के लिए आपको बहुत अधिक मेहनत करने की जरूरत नहीं है। बस कपूर का एक छोटा-सा उपाय करने से घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होने लगेगा।

kapoor

  • घर में गुलाब के फूल में कपूर का टुकड़ा रख दें। अब शाम के समय उसे फूल सहित जलाकर मां दुर्गा को चढ़ा दें। कहते हैं ऐसा करने से अचानक से धन की प्राप्ति होने लगती है।-
  • रात के समय रसोई का कार्य पूरा हो जाने के बाद एक चांदी की कटोरी में लौंग और कपूर जला लें। कहते हैं ऐसा करने से घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती।
  • सुबह-शाम पूजा करते समय कपूर जलाना शुभ होता है। मान्यता है कि ऐसा करने से इंसान को बहुत से कष्टों से मुक्ति मिल जाती है।
  • घर का माहौल हमेशा खुशनुमा बना रहे, इसके लिए सुबह-शाम कपूर को घी में भिगोकर जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर के लोगों के तरक्की के रास्ते खुल जाते हैं और धन का आगमन होने लगता है।
  • नहाने के पानी में कपूर के तेल की कुछ बूंदे डाल दें और फिर उसी पानी से नहा लें। कहते हैं ऐसा करने से भाग्योदय हो जाता है।
  • अगर आपका कोई काम लंबे समय से नहीं बन पा रहा है तो चांदी की कटोरी में लगातार लौंग और कपूर जलाएं। सभी रुके हुए काम पूरे हो जायेंगे।
Related News