Jyotish Upday: इस चीज को घर में कपूर से जलाएं, 15 दिन में किस्मत चमकेगी और आपको धन की प्राप्ति होगी

img

नई दिल्ली: हिंदू धर्म में कपूर को सबसे अधिक पूजनीय माना जाता है. दरअसल, हिंदू धर्म में कोई भी पूजा की जाती है, उसके अंत में आरती जरूर की जाती है। आप सभी इस बात से वाकिफ ही होंगे कि कपूर एक ऐसी सामग्री है जिसके बिना हिंदू धर्म में पूजा अधूरी है। वैसे इसका इस्तेमाल सिर्फ पूजा में ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में भी किया जाता है। अब आज हम आपको कपूर से किए जाने वाले कुछ खास उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

यदि आपकी कुण्डली में पितृ दोष, कालसर्प दोष है तो सुबह-शाम कपूर को घी में डुबोकर जलाना चाहिए। जी हां, क्योंकि इस उपाय को करने से पितृ दोष, कालसर्प दोष दूर होता है और साथ ही घर से वास्तु दोष भी दूर होता है। कभी-कभी किस्मत नहीं चमकती लेकिन अगर आप किस्मत को बढ़ाना चाहते हैं तो कपूर सबसे ज्यादा काम आता है। भाग्य चमकाने के लिए सुबह उठकर पानी में कपूर के तेल की कुछ बूंदे डाल दें और फिर उस पानी से नहा लें।

अगर घर में हमेशा नकारात्मकता और तनाव बना रहता है तो इसका असर परिवार के सदस्यों की जीवनशैली पर भी पड़ता है। हां और घर में जितनी सुख-शांति रहेगी, परिवार के सदस्यों की जीवनशैली उतनी ही बेहतर होगी। ऐसे में घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए सुबह-शाम पूजा के दौरान कपूर जलाना चाहिए।

अगर आप सुबह-शाम कपूर के घी में भीगा हुआ कपूर जलाते हैं तो इससे घर के सदस्यों की तरक्की के रास्ते खुलते हैं और उन्हें भरपूर लाभ मिलता है. गुलाब के फूल में कपूर का एक टुकड़ा रखें और फिर शाम को इसे फूलों से जलाकर देवी दुर्गा को अर्पित करें। ऐसा करने से अचानक लाभ होता है। रात के समय जब किचन का सारा काम पूरा हो जाए तो चांदी के बर्तन में लौंग और कपूर को जला दें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और साथ ही परिवार में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

Related News