Kajal Raghwani ने सोशल पर फिर लगाई आग, अंकुश राजा के साथ रिलीज किया ये गाना

img

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को एक के बाद एक सुपरहिट फिल्मे देने वाली खूबसूरत अदाकारा काजल राघवानी (Kajal Raghwani) ने फिर एक बार सोशल मीडिया पर तबाही मचा दी है। इन दिनों उनका और एक्टर अंकुश राजा का एक गाना सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचा रहा है। यह गाना बीते मार्च के महीने में अंकुश राजा के ऑफिशल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था।

इस भोजपुरी गाने का टाइटल- ‘जियले के भूख बा’ है। वायरल हो रहे इस वीडियो सांग में भोजपुरी एक्ट्रेस काजल रघवानी (Kajal Raghwani)और अंकुश राजा के आगे पीछे हजारों बॉडीगार्ड दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि गले में सोने की मोटी मोटी चेन पहने अंकुश राजा काजल राघवानी (Kajal Raghwani) को इंप्रेस करने में जुटे हैं लेकिन काजल राघवानी को इंप्रेस कर पाना उनके लिए आसान काम नहीं लग रहा है। भोजपुरी स्टार अंकुश राजा ने इस वीडियो में ऐक्ट्रेस काजल को इंप्रेस करने के लिए खूब मेहनत की है औरउन्हें उनकी मेहनत का फल भी मिलता हुआ नजर आ रहा है।

https://youtu.be/ZUJnUeA9ZJ8

काजल राघवानी (Kajal Raghwani) और अंकुश राजा के इस वीडियो सांग को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। वे इस गाने पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। काजला और अंकुश पर फिल्माए गए इस गाने के बोल बॉस रामपुरी ने लिखे हैं। वहीं इस गाने को अंकुश राजा के साथ शिल्पी राज ने अपने सुरों से सजाया है। अविनाश झा ने इस गाने को म्यूजि दिया है और सुशांत सिंह कुमार के निर्देशन में इसे फिल्माया गया है।

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी (Kajal Raghwani)और अंकुश राजा के इस गाने को अभी तक 12 मिलियन से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इस गाने पर व्यूज और लाइक्स की गिनती लगातार बढ़ती जा रही है। यूजर्स को अंकुश और काजल की जोड़ी बेहद पसंद आ रही है।

Shardiya Navratri: इस बार हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, इस डेट को होगी कलश स्थापना

Recruitment: मध्य रेलवे ने शिक्षक पदों के लिए निकाली बंपर भर्ती, TGT PGT के लिए मांगे आवेदन, यहां जानें पूरी डिटेल

Related News