Kajari Teej 2022 Date: कब है कजरी तीज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

img

हिंदू कैलेंडर में श्रावण मास के बाद भाद्रपद में कई खास व्रत-त्योहार पड़ते हैं। इन्हीं में से एक है कजरी तीज (Kajari Teej 2022 Date) । ये पर्व भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और घर में सुख-संपन्नता के लिए व्रत रखती है। आइए जानते हैं कजरी तीज का महत्व, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि के बारे में

कजरी तीज (Kajari Teej 2022 Date) के दिन सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं। मान्यता है कि ये व्रत कुवांरी लड़कियों के लिए भी शुभ फलदायी माना जाता है। कहते हैं कि शादीशुदा या कुंवारी लड़कियां अगर सच्चे मन से कजरी तीज का उपवास करें तो उन्हें सदा सौभाग्यवती का वरदान मिलता है।

कजरी तीज की तिथि (Kajari Teej 2022 Date)

भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को कजरी तीज  (Kajari Teej 2022 Date) का त्योहार हर साल मनाया जाता है। इस वर्ष तृतीया तिथि 13 अगस्त की रात 12 बजकर 53 मिनट से आरंभ होगी और 14 अगस्त की रात 10 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। इस साल कजरी तीज का त्योहार 14 अगस्त को मनाया जायेगा।

Kajari Teej की पूजन विधि

इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और कुवांरी लड़कियां अच्छा वर पाने के लिए व्रत रखती है। कजरी तीज के दिन सुबह स्नान करके व्रत का संकल्प लें। इसके बाद नीमड़ी माता को जल, रोली और चावल चढ़ाएं। अब नीमड़ी माता को मेंहदी और रोली अर्पित करें। इसके बाद माता को काजल और वस्त्र अर्पित करें और उन्हें फल-फूल चढ़ाएं।

पूजा में प्रयुक्त किये जाने वाले कलश पर भी रोली से टीका लगाएं और कलावा बांधें। पूजा स्थल पर तेल या घी का दीपक जलाएं और मां पार्वती और भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें। पूजा समाप्त होने के बाद किसी सौभाग्यवती स्त्री को सुहाग की वस्तुएं दान करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। रात में चंद्रमा के दर्शन कर उन्हें अर्घ्य दें और फिर व्रत खोलें। (Kajari Teej 2022 Date)

Kitchen Vastu Tips: रसोई घर में कभी खत्म नहीं होनी चाहिए ये चीजें, रुक जाती है घर की बरकत

Gas causing foods : अगर आप भी गैस या एसिडिटी की समस्या से हैं परेशान, तो इन चीजों से करें परहेज

Astrology: सुसराल में इन लड़कियों को शुरू में होती है मुश्किल, फिर जीत लेती है सबका दिल

Related News