नाबालिग लड़की से कलयुगी बाप और दोस्त ने किया कई बार रेप, अब हुई प्रेग्नेंट

img

पटियाला ।। पंजाब में बहुत चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 17 वर्षीय एक लड़की से उसके पिता और दोस्त ने कई बार बलात्कार किया। जानकारी के मुताबिक पीड़ित लड़की का मेडिकल जांच हुई तो पता चला कि वो 7 महीने की प्रेग्नेंट है।

पूरे मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपी पिता और दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पढ़िए- कलियुग- अपनी प्यास बुझाने के लिए 15-16 साल के लड़कों को गोद लेकर बनाती थी बेटा, फिर करती थी…

पूरा मामला पंजाब के रूपनगर इलाके का है। पुलिस अधिकारियों ने बताया दोनों आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को केस दर्ज किया गया है। एसएचओ रूपनगर सिविल लाइंस ने बताया कि 17 वर्षीय पीड़िता अपने पिता के साथ एक गांव में रहती थी। पुलिस ने बताया कि पीड़ित लड़की के पिता और उसके एक दोस्त ने उसके साथ कई बार रेप किया।

ये सभी एक साथ रहते थे। पीड़ित लड़की के प्रेग्नेंट होने के बाद एक महिला एवं बाल संगठन ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया, जिसमें पता चला कि लड़की 7 महीने की प्रेग्नेंट है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पिता और उसके दोस्त के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) एक्ट और आईपीसी की धारा 376 (रेप) समेत अन्य मामलों में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रहे है। इतने सनसनीखेज मामले में आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है ये देखना होगा।

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News