कांग्रेस के इस बड़े नेता की हुई मौत, पार्टी में दौड़ी शोक की लहर

img

नई दिल्ली॥ वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश जोशी के निधन पर मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ तथा राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने दुख जताया है। दोनों राजनेताओं ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेश जोशी के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। कांग्रेस पार्टी के प्रति उनका समर्पण, जनहित में उनके किये गये कार्य, उनकी स्पष्टता, बेबाक़ी, जिंदादिली, लोगों को अपना बनाने की शैली कभी भुलायी नहीं जा सकती है। उनका निधन कांग्रेस पार्टी के लिये एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान व पीछे परिजनो को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करे।

पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री महेश जोशी जी के दु:खद निधन पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि “मेरे बड़े भाई मप्र कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता महेश भाई नहीं रहे। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा। उनमें संगठन चलाने की अद्भुत क्षमता थी। मेरे मप्र कॉंग्रेस के अध्यक्षीय कार्यकाल में संगठन का कार्य वे ही देखते थे।

उनका कॉंग्रेस पार्टी के प्रति समर्पण अद्वितीय था। कार्यकर्ताओं के सम्मान की लड़ाई लडऩे में वे बड़े से बड़े नेता से टकराने में नहीं हिचकते थे। जो उनके मन में होता था वही उनकी ज़ुबान पर होता था। उनके लिए कॉंग्रेस संगठन सर्वोपरि था। आज इंदौर में उनका अंतिम संस्कार हैं लेकिन दमोह के उपचुनाव में होने के कारण मैं शामिल नहीं हो पा रहा हूँ। पहले पार्टी के प्रति समर्पण बाद में और कुछ, यही मैंने उनसे सीखा है। उनके जाने से मुझे निजी क्षति हुई है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

Related News